Agriculture Tips I bharatpur news I Rajasthan news I किसानों के लिए लहसुन-मिर्च-नीम का देसी फॉर्मूला

होमफोटोकृषि
नीम, लहसुन और मिर्च का देसी फॉर्मूला, कम खर्च में मिलेगी कीटों से पूरी सुरक्षा
Last Updated:June 21, 2026, 21:44 IST
Agriculture Tips: महंगे कीटनाशकों के बढ़ते खर्च के बीच लहसुन, हरी मिर्च और नीम की पत्तियों से तैयार देसी घोल किसानों के लिए सस्ता और असरदार विकल्प बन रहा है. यह प्राकृतिक मिश्रण लट इल्ली समेत कई हानिकारक कीटों को नियंत्रित कर फसलों को स्वस्थ रखने में मदद करता है, वहीं मिट्टी और पर्यावरण पर भी इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता.
लहसुन मिर्च और नीम का देसी कमाल अब किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रहा है. महंगे केमिकल की जगह अब यह घरेलू नुस्खा फसलों को नुकसान पहुंचाने वाली लट इल्ली से बचाने में कारगर साबित हो रहा है. कम लागत में तैयार होने वाला यह घोल न केवल सुरक्षित है बल्कि पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक नहीं है.
इसके बाद इस मिश्रण को एक बर्तन में डालकर उसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाया जाता है. मिश्रण को अच्छी तरह घोलने के बाद इसे ढककर करीब 24 घंटे तक रखा जाता है. ताकि सभी तत्व आपस में अच्छी तरह मिल जाएं और उनका प्रभाव बढ़ सके. साथ ही यह अच्छे से तैयार हो जाए और अपना असर दिखा सके.
24 घंटे बाद तैयार घोल को छानकर स्प्रे मशीन की मदद से फसलों पर छिड़काव किया जाता है. नियमित छिड़काव करने से फसल में लगने वाली लट इल्ली नष्ट हो जाती है और पौधे स्वस्थ रहते हैं. यह उपाय फसल को हरा-भरा रखने में भी मदद करता है और अच्छा खास बनाए रखता है.
Add as Preferred Source on Google
यह देसी तरीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे मिट्टी की उर्वरता पर भी कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता. कम लागत और आसान विधि होने के कारण यह उपाय छोटे और मध्यम किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है. जिससे उनकी आय में भी सुधार देखने को मिल रहा है.



