Lachha Pyaz Chips Recipe: बिना गैस और तेल के इस एक ट्रिक से प्याज बनेगा इतना क्रिस्पी कि हर कोई पूछेगा रेसिपी, स्वाद चखते ही हो जाएंगे फैन

Last Updated:June 22, 2026, 05:12 IST
How To Make Lacha Pyaz Chips At Home: फूड ब्लॉगर अंजू वर्मा ने बिना गैस और तेल के मिनटों में बनने वाले चटपटे ‘लच्छा प्याज चिप्स’ की आसान रेसिपी साझा की है. इसे बनाने के लिए पतले कटे प्याज को पांच मिनट बर्फ के पानी में रखा जाता है ताकि तीखापन दूर हो सके. इसके बाद प्याज में हरी मिर्च, लाल मिर्च, चाट मसाला, नमक और नींबू का रस मिलाया जाता है. परोसने से ठीक पहले इसमें चिप्स और हरा धनिया मिक्स किया जाता है. यह क्रिस्पी स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों को बेहद पसंद आता है और शाम की चाय के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
ख़बरें फटाफट
Lacha Pyaz Chips Recipe: बच्चों को घर पर बनी नई-नई चीजें खाना बहुत पसंद होता है. हर बार उनकी अलग-अलग डिमांड को पूरा करना और वह भी हेल्दी तरीके से, माता-पिता के लिए एक बड़ा काम होता है. अगर आप भी अपने बच्चों के लिए इस बार कुछ बेहद नया, टेस्टी और क्रिस्पी ट्राई करना चाहते हैं, तो ‘लच्छा प्याज चिप्स’ की रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें. इस लाजवाब डिश को बनाने में अधिक समय नहीं लगता है और यह खास डिश कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. वहीं, इसे बनाने के लिए आपको किचन में घंटों पसीना बहाने की या बहुत अधिक सामग्री जुटाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है.
इस स्वादिष्ट स्नैक की सबसे खास बात तो यह है कि इस डिश को बनाने के लिए आपको बिल्कुल भी तेल की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके साथ ही इसे तैयार करने में गैस भी न के बराबर या कहें तो बिल्कुल खर्च नहीं होता है. यही वजह है कि यह पूरी तरह से झंझट मुक्त रेसिपी है. इसका चटपटा स्वाद और गजब का कुरकुरापन केवल छोटे बच्चों को ही नहीं, बल्कि घर के हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद आता है. इसे आप अचानक आए मेहमानों के सामने भी फटाफट परोस सकते हैं.
घर में मौजूद साधारण चीजों से बनेगी डिशमशहूर फूड ब्लॉगर अंजू वर्मा ने बताया कि कुरकुरे और चटपटे लच्छा प्याज चिप्स बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की आवश्यकता नहीं है. इसे बनाने के लिए एक से डेढ़ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चटपटा चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, नींबू का रस, 80 से 100 ग्राम आलू चिप्स और थोड़ा-सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया इसकी मुख्य सामग्री हैं. यानी, घर की रसोई में हमेशा उपलब्ध रहने वाली साधारण चीजों से यह बेहतरीन और माउथ-वाटरिंग डिश आसानी से तैयार की जा सकती है.
लच्छा प्याज चिप्स बनाने की सबसे आसान विधिफूड ब्लॉगर के अनुसार, लच्छा प्याज चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को छीलकर बेहद पतला और लंबा-लंबा (लच्छेदार) काट लें. इसके बाद कटे हुए प्याज को लगभग पांच मिनट तक बर्फ वाले एकदम ठंडे पानी में भिगोकर रख दें. उन्होंने बताया कि बर्फ के पानी में रखने से प्याज का तीखापन काफी हद तक कम हो जाता है, वह एकदम क्रंची हो जाता है और उसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है. इसके बाद पांच मिनट बाद प्याज को ठंडे पानी से निकालकर छलनी में रख दें, ताकि इसमें मौजूद एक्स्ट्रा पानी पूरी तरह से निकल जाए.
परोसने से ठीक पहले मिलाएं चिप्सजब प्याज का पानी अच्छी तरह से सूख जाए, तब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में प्याज डालें. अब उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, नमक और खटास के लिए नींबू का रस मिलाएं. इन सभी सामग्रियों को प्याज के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें रेडीमेड या घर के बने चिप्स डालें. इस दौरान विशेष ध्यान रखें कि चिप्स को हमेशा परोसने (सर्व करने) से ठीक पहले ही बाउल में मिलाएं, ताकि उनका कुरकुरापन और क्रंच लंबे समय तक बना रहे और वे नमी से गल न जाएं. अंत में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं. आपके कुरकुरे और चटपटे लच्छा प्याज चिप्स तैयार हैं.
गर्मियों और बारिश के मौसम के लिए है बेस्ट स्नैकफूड ब्लॉगर अंजू वर्मा ने बताया कि आप अपनी पसंद और बच्चों के टेस्ट के अनुसार इसमें अलग-अलग फ्लेवर के चिप्स जैसे पुदीना, टोमैटो या साल्टेड चिप्स मिला सकते हैं. इसके अलावा इसमें अतिरिक्त मसाले या भुना जीरा पाउडर भी शामिल कर सकते हैं. गर्मियों और बारिश के सुहावने मौसम में यह डिश सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या छोटे-मोटे पारिवारिक आयोजनों का मजा दुगुने कर देती है. लच्छा प्याज चिप्स की खूबी यही है कि इसे बनाने में गैस या किसी विशेष कुकिंग उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती. यह परिवार के सदस्यों को एक नया और रिफ्रेशिंग स्वाद चखने का बेहतरीन मौका देती है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Nagaur,Nagaur,Rajasthan



