Health

कभी खाई कद्दू के पत्तों की सब्जी? चिकन-मटन से कम नहीं, गर्मियों का सुपरफूड, जानिए कैसे?

Last Updated:June 21, 2026, 19:16 IST

Pumpkin Leaves Benefits : गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ऐसी चीजें तलाशते हैं जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखें. अक्सर ऐसी चीजें हमारे आसपास ही होती हैं. हमारे आसपार कई ऐसी सब्जियां मौजूद हैं, जिन्हें पहले की पीढ़ियां नियमित रूप से खाती थीं, लेकिन आजकल उनकी चर्चा कम होती है. ये साधारण दिखने वाली सब्जियां कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं. कद्दू का पत्ता ऐसी ही एक हरी सब्जी है. लोकल 18 से रामपुर के आयुष चिकित्सक डॉ. मोहम्मद इकबाल कहते हैं कि इनमें कई जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं. ये शरीर को हल्का महसूस कराते हैं और गर्मी के असर को कम करते हैं.

गर्मी के मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो शरीर को ठंडक दें और जरूरी पोषण भी पहुंचाएं. कद्दू का पत्ता ऐसी ही एक हरी सब्जी है. यह आसानी से खेतों और घरों के आसपास मिल जाती है. इनमें कई जरूरी विटामिन और खनिज पाए जाते हैं. ये शरीर को हल्का महसूस कराते हैं और गर्मी के असर को कम करने में मदद कर सकते हैं. ग्रामीण इलाकों में लोग लंबे समय से इन्हें अपने भोजन का हिस्सा बनाते आ रहे हैं.

कद्दू के पत्तों में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी माना जाता है. अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कद्दू के पत्तों में मौजूद विटामिन सी आयरन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है. यही वजह है कि इसे खून बढ़ाने वाली हरी सब्जियों में शामिल किया जाता है.

गर्मी में तेज धूप और पसीने का असर त्वचा पर साफ दिखाई देता है. कद्दू के पत्तों में मौजूद विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. ये त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों से लड़ने में सहायक हैं. नियमित रूप से हरी सब्जियों का सेवन करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है, इसलिए डॉक्टर भी इसे गर्मियों की डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं.

Add as Preferred Source on Google

डॉ. इकबाल के बताते हैं कि गर्मी के दिनों में शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे बेचैनी और थकान महसूस हो सकती है. कद्दू के पत्तों को ठंडक देने वाली सब्जियों में गिना जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसे गर्मी के मौसम में खासतौर पर खाते हैं. इसका सेवन शरीर को तरोताजा रखने में मदद कर सकता है. यही कारण है कि यह सब्जी गर्मियों के खानपान का अहम हिस्सा मानी जाती है और कई घरों में नियमित रूप से बनाई जाती है.

कद्दू के पत्तों में सिर्फ आयरन ही नहीं बल्कि फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी भी पाए जाते हैं. फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. विटामिन ए आंखों और त्वचा के लिए जरूरी माना जाता है. विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक है. इन सभी पोषक तत्वों की वजह से कद्दू के पत्ते एक पौष्टिक हरी सब्जी माने जाते हैं.

रामपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल के मुताबिक, कद्दू के पत्ते पोषण से भरपूर होते हैं लेकिन इन्हें इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. पत्तों और डंठल पर मौजूद बारीक कांटे या रेशे हटा देने चाहिए क्योंकि ये खाने में परेशानी पैदा कर सकते हैं. पत्तों को साफ पानी से 2 से 3 बार धोकर ही पकाएं. ज्यादा देर तक न पकाएं ताकि इनमें मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व सुरक्षित रहें. किसी भी हरी सब्जी की तरह इसे भी ताजी अवस्था में ही इस्तेमाल करना बेहतर है.

कद्दू के पत्तों की भुजिया और सब्जी कई इलाकों में काफी पसंद की जाती है. इसे लहसुन, प्याज और हल्के मसालों से तड़का लगाकर पकाया जाता है. लहसुन स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसे ज्यादा देर तक नहीं पकाना चाहिए क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व कम हो सकते हैं. कम समय में पकाई गई कद्दू के पत्तों की सब्जी स्वाद और पोषण दोनों का अच्छा मेल देती है.

कद्दू के पत्तों का सूप भी काफी पौष्टिक माना जाता है. इसे दाल, झींगा या कम वसा वाले मांस के साथ भी पकाया जा सकता है. इससे शरीर को प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है. गर्मी के मौसम में हल्का और पौष्टिक भोजन चाहने वालों के लिए कद्दू के पत्तों का सूप स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों है.

कद्दू के पत्ते हमेशा ताजे और कोमल चुनने चाहिए इसलिए घर लाने के बाद इन्हें अच्छी तरह धोना जरूरी है ताकि मिट्टी और अन्य अशुद्धियां निकल जाएं. पकाते समय बहुत ज्यादा उबालने या लंबे समय तक पकाने से इसके कुछ विटामिन नष्ट हो सकते हैं, इसलिए हल्की आंच पर कम समय में पकाना बेहतर माना जाता है. डॉ. इकबाल के मुताबिक, सही तरीके से तैयार किए गए कद्दू के पत्ते स्वाद के साथ-साथ शरीर को भरपूर पोषण भी देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj