National

Satabdi Roy Vs Mahua Moitra : ‘कलंकिनी महुआवती’… महुआ मोइत्रा पर शताब्दी रॉय का पलटवार, याद दिलाया हिरानंदानी वाला इतिहास

होमताजा खबरदेश

‘कलंकिनी महुआवती’… महुआ मित्रा पर शताब्दी रॉय का पलटवार, याद दिलाया इतिहास

Last Updated:June 22, 2026, 10:17 IST

Mahua Moitra Vs Satabdi Roy: पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसदों और बागियों के बीच जुबानी जंग तेज होती दिख रही है. बागी सांसदों को ‘गद्दार’ कहने वाली महुआ मित्रा पर अब पूर्व अभिनेत्री और सांसद शताब्दी रॉय ने तीखा हमला बोला है. शताब्दी ने महुआ के पुराने विवादों का जिक्र करते हुए उन्हें ‘कलंकिनी महुआवती’ तक कह दिया. उन्होंने कहा कि महुआ मित्रा दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपना राजनीतिक इतिहास देखें.'कलंकिनी महुआवती'... महुआ मित्रा पर शताब्दी रॉय का पलटवार, याद दिलाया इतिहासZoomटीएमसी सांसद महुआ मित्रा पर अब पूर्व अभिनेत्री और सांसद शताब्दी रॉय ने तीखा हमला बोला है.

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से बगावत कर नई पार्टी एनसीपीआई में शामिल हुए सांसदों और टीएमसी नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है. बागी सांसदों को ‘गद्दार’ करार देने वाली टीएमसी सांसद महुआ मित्रा पर अब पूर्व अभिनेत्री और सांसद शताब्दी रॉय ने तीखा हमला बोला है.

कालीघाट स्थित पार्टी कार्यालय में महुआ मित्रा ने बागी सांसदों को सीधे तौर पर ‘गद्दार’ बताया था. इसके बाद एनसीपीआई में शामिल पार्टी की बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. अब शताब्दी रॉय भी खुलकर महुआ मित्रा के खिलाफ मैदान में उतर आई हैं.

‘हिरानंदानी वाली महुआ कौन?’

मीडिया से बातचीत में शताब्दी रॉय ने महुआ मित्रा के पुराने विवादों को उठाते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा, ‘महुआ मित्रा मतलब कौन सी महुआ? क्या हिरानंदानी वाली महुआ? वह जिस माहौल में पली-बढ़ी हैं और जैसा जीवन जीती हैं, उसी नजरिए से दूसरों को देखती हैं. हमारे खिलाफ जो आरोप लगाए जा रहे हैं, उनका कोई सबूत नहीं है.’

‘देश के साथ गद्दारी की’

शताब्दी रॉय ने कहा कि महुआ मित्रा पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं. शताब्दी ने कहा, ‘उन्होंने (महुआ मोइत्रा) हीरानंदानी से पैसे लिए, कई महंगे बैग लिए और घर के रेनोवेशन के लिए पैसा लिया. यह मैं नहीं कह रही हूं. ये बातें साबित हो चुकी हैं. उन्होंने देश के साथ गद्दारी की है. इन 20 लोगों पर ऐसे कोई आरोप नहीं हैं, और न ही ऐसे आरोपों की वजह से उनकी संसदीय सदस्यता गई है. इसलिए, वह अपनी सोच दूसरों पर थोप रही हैं; वह अपनी राय उन सौदों के आधार पर बना रही हैं जो उन्होंने खुद किए हैं; उन्हें लगता है कि दूसरे भी ऐसे ही सौदे कर रहे हैं.’

‘कल्याण बनर्जी का वो पुराना इंटरव्यू चलाइए…’

शताब्दी रॉय ने तंज कसते हुए कहा, ‘मैंने अब तक उनके बारे में कुछ नहीं कहा है. वे लगातार बदतमीज़ी से पेश आती रहती हैं. अब उन्हें लगता है कि वे खुले मैदान में नेता बन सकती हैं. अगर आप उनके बारे में और जानना चाहते हैं, तो बस कल्याण बनर्जी के वे पुराने इंटरव्यू चलाकर देख लीजिए.’

‘कलंकिनी महुआवती…’

टॉलीवुड की इस पूर्व एक्ट्रेस ने महुआ मोइत्रा पर बेहद तीखा हमला करते हुए कहा, ‘उत्तम कुमार की एक हिट फिल्म थी जिसका नाम था ‘कलंकिनी कंकबती’; ये ‘कलंकिनी महुआयाबती’ [बदनाम महुआ] हैं. हर कोई उनके इतिहास के बारे में जानता है. बिना किसी सबूत के वह इतने सारे आरोप कैसे लगा सकती हैं? दूसरी ओर, हम जो कुछ भी कहते हैं, सबूत के साथ कहते हैं; हर कोई यह जानता है. वह खुद एक चोर हैं; रिश्वत लेने के कारण उन्हें उनके पहले ही कार्यकाल में सांसद पद से निकाल दिया गया था. उस एक कार्यकाल में उन्होंने जो कुछ भी किया, उससे इतिहास बन गया. हमें यह जानने की बहुत उत्सुकता है कि उनमें हमारे खिलाफ बोलने की हिम्मत कैसे आई.’

कांग्रेस छोड़कर TMC में आने का भी दिलाया याद

महुआ ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के साथ अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और बाद में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गईं. उनके पार्टी बदलने के इतिहास की याद दिलाते हुए शताब्दी रॉय ने तंज कसा, ‘वह कांग्रेस के साथ थीं, है ना? वह खुद दलबदलू हैं. जब उन्हें एहसास हुआ कि कांग्रेस में उनका कोई भविष्य नहीं है और उन्हें कृष्णानगर से टिकट नहीं मिलेगा तो वह सुब्रत मुखर्जी के पीछे-पीछे पार्टी में शामिल हो गईं. वह ऐसी बातें कैसे कह सकती हैं? उनसे कहीं ज़्यादा सम्मानजनक बीस और लोग हैं. फिर भी, वह जो चाहे कहकर नेता बनना चाहती हैं. भारत उनके इतिहास को जानता है.’

About the AuthorSaad Omar

साद बिन उमर को पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव है, जिनमें से 12 साल उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता को दिए है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने आज तक, एनडीटीवी, पीटीआई और नया इंडिया जैसे प्र…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Kolkata,West Bengal

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj