Health

जामुन के बीज से घर पर बनाएं पाउडर, डायबिटीज समेत कई बीमारियों में रामबाण, जानें इसके चमत्कारी फायदे

X
title=

जामुन के बीज से घर पर बनाएं पाउडर, डायबिटीज समेत कई बीमारियों में रामबाण

 

arw img

जामुन के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं. यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों को खास फायदा मिल सकता है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और अपच में भी राहत दिलाते हैं. डॉक्टर अनिल पटेल बताते हैं कि जामुन के बीजों का सही तरीके से उपयोग किया जाए तो यह कई बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इसका सबसे आसान तरीका है बीजों का पाउडर बनाकर सेवन करना. इसके लिए सबसे पहले जामुन के बीजों को अच्छी तरह साफ कर लें और फिर 4 से 5 दिन तक धूप में अच्छे से सुखाएं. जब बीज पूरी तरह सूख जाएं, तो उनका बाहरी छिलका हटाकर मिक्सर में पीस लें और एक साफ, सूखे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें. इस तैयार पाउडर को रोज सुबह खाली पेट आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है. चाहें तो इसे शहद या हर्बल चाय में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है. नियमित सेवन से शरीर को धीरे-धीरे इसके फायदे मिलने लगते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj