तेंदुआ, भालू या सांप सामने आ जाए तो क्या करें? सिरोही के स्कूलों में बच्चों को दिए जा रहे बचाव के टिप्स

Last Updated:October 28, 2026, 16:09 IST
How to Protect Yourself From Wild Animals: सिरोही के आबूरोड और माउंट आबू में वन्यजीवप्रेमियों की टीम रेस्क्यू रास्कल स्कूली बच्चों को जंगली जानवरों और सांपों से बचाव के टिप्स दे रही है. इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी के आसपास गांव में बच्चों को जंगली जानवरों से बचाना है, क्योंकि सबसे ज्यादा जंगली जानवर बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं कई बार सांप की जानकारी नहीं होने की वजह से बच्चों को सांप काटने के मामले ज्यादा सामने आते हैं. वहीं लेपर्ड और भालू जैसे खतरनाक जानवर भी बच्चों को शिकार बनाने की कोशिश करते हैं.
ख़बरें फटाफट
सिरोही. जिले में आबूरोड और माउंट आबू क्षेत्र के वन्यजीवप्रेमी युवाओं की एक टीम विभिन्न सरकारी स्कूलों में बच्चों को जंगली जानवरों से खुद की सुरक्षा करने और वन्यजीवों की रक्षा के लिए कई तरह की टिप्स सिखा रही है. माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी से कई जंगली जानवर आबादी इलाकों में आ जाते हैं. इनमें खतरनाक जानवर जैसे तेंदुआ भालू और जहरीले सांपों के लोगों को नुकसान पहुंचाने की आशंका रहती है.
जिले के आबूरोड और माउंट आबू क्षेत्र के युवाओं द्वारा बनाई गई टीम रेस्क्यू रास्कल के सदस्य, वन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर स्कूलों में बच्चों को इन खतरनाक जानवरों से बचने के तरीके सीख रही है. जिसमें खतरनाक जहरीले सांपों की पहचान करना, सामने कोई खतरनाक सांप, भालू या अन्य जानवर आने पर खुद की सुरक्षा कैसे करें, इन सबके बारे में टिप्स दी जा रही है.
हर स्कूलों को कवर करने का है लक्ष्य रेस्क्यू रास्कल स्टीम के सदस्य चिंटू यादव ने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी के आसपास गांव में बच्चों को जंगली जानवरों से बचाना है, क्योंकि सबसे ज्यादा जंगली जानवर बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं कई बार सांप की जानकारी नहीं होने की वजह से बच्चों को सांप काटने के मामले ज्यादा सामने आते हैं. वहीं लेपर्ड और भालू जैसे खतरनाक जानवर भी बच्चों को शिकार बनाने की कोशिश करते हैं. इन जानवरों के सामने आने पर किस तरह खुद को बचाया जाए, इस बारे में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है. वही जो जानवर खतरनाक नहीं है, उन्हें वापस उनके घर जंगल में किस तरह छोड़ जाए, इस बारे में भी बच्चों को जानकारी दी जा रही है.
जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए टीम से जुड़ रहे युवा चिंटू यादव ने बताया कि शुरुआत में टीम कुछ सदस्यों के साथ जंगली जानवरों के रेस्क्यू का कार्य कर रही थी, लेकिन धीरे-धीरे कई वन्य जीव प्रेमी युवा टीम से जुड़ रहे हैं. कुछ समय से कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट भी टीम के साथ जुड़कर जंगली जानवरों को रेस्क्यू करने में बढ़-चढ़कर साथ दे रही है,उन्हें देखकर कई बच्चे भी इसे मोटिवेट हो रहे हैं और जंगली जानवरों को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Sirohi,Sirohi,Rajasthan
First Published :
October 28, 2026, 16:09 IST



