Rajasthan

सरकारी योजना ने बदली किसान हनुमान सिंह की किस्मत! 1 लाख का अनुदान मिला, ऐसे बढ़ाई खेती से कमाई

होमताजा खबरकृषि

सरकारी योजना ने बदली किसान हनुमान सिंह की तकदीर! अनुदान लेकर ऐसे बढ़ाया मुनाफा

Last Updated:June 23, 2026, 09:41 IST

Agriculture Success Story: खैरथल-तिजारा जिले के कानी गांव निवासी किसान हनुमान सिंह ने कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना लिया है. उन्हें मल्टी क्रॉप थ्रेसर खरीदने के लिए 1 लाख रुपये और सिंचाई पाइपलाइन के लिए 15 हजार रुपये का अनुदान मिला. किसान का कहना है कि पहले फसल निकालने में अधिक खर्च आता था, जिससे बचत कम होती थी. अब आधुनिक कृषि उपकरण मिलने से लागत घटी है और आय में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने अन्य किसानों से भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है

ख़बरें फटाफट

 सरकारी योजना ने बदली किसान हनुमान सिंह की तकदीर! अनुदान लेकर ऐसे बढ़ाया मुनाफाZoom

अलवर: खैरथल-तिजारा जिले में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि लागत कम करने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाया जा रहा है. आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, सिंचाई सुविधाओं और कृषि यंत्रों को बढ़ावा देकर किसानों को खेती में अधिक उत्पादन और बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. खैरथल तिजारा जिले के ग्राम कानी निवासी किसान हनुमान सिंह पुत्र प्रभु दयाल ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर कृषि के क्षेत्र में उन्होंने आय बढ़ाने के साथ कृषि गतिविधियों में उनको नई दिशा मिली है.

किसान हनुमान सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई. योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर उन्होंने आवेदन कर लाभ प्राप्त किया. आवेदन स्वीकृत होने के पश्चात उन्हें मल्टी क्रॉप थ्रेसर क्रय के लिए 1 लाख रुपये का अनुदान तथा सिंचाई पाईप लाइन लगाने के लिए 15 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ.

कृषि विभाग की योजनाओं से खेती बनी अधिक लाभकारी

हनुमान सिंह ने कहा कि पहले मल्टी क्रोप थ्रेशर ना होने से उनको फसल निकालने में अधिक खर्च आता था और बचत कम होती थी. ऐसे में अब कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिलने से आमदनी बढ़ने के साथ खेती अधिक लाभकारी बनी है. उन्होंने कृषि विभाग एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं. सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही है विभिन्न योजनाएं किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

किसानों को सशक्त बनाने का प्रभावी कार्य जारी

किसान कृषि विभाग से संपर्क कर कृषि संबंधित चलाई जारी योजनाओं की जानकारी ले सकते हैं. खैरथल तिजारा जिले के कृषि अधिकारियों ने बताया सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में समय-समय पर किसानों को बताया जाता है. राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj