जयपुर में चमकेगा सीएम भजनलाल शर्मा का विधानसभा क्षेत्र सांगानेर, मिलेगी 631 करोड़ रुपये की सौगात, जानें क्या-क्या होने वाला है

Last Updated:June 24, 2026, 08:58 IST
Sanganer Jaipur Development Project: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को 631 करोड़ रुपये के 1,538 विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे, जिसमें 1,350 कार्यों का लोकार्पण और 188 का शिलान्यास शामिल है. मुख्य प्रोजेक्ट्स में जयपुर-भीलवाड़ा रोड मुहाना मोड़ पर 124 करोड़ का फ्लाईओवर, बंबाला में 88 करोड़ के सीवरेज कार्य, भांकरोटा में नया ट्रोमा सेंटर और पृथ्वीराज नगर में सेटेलाइट अस्पताल की आधारशिला रखना शामिल है. साथ ही स्वच्छता मशीनों को हरी झंडी और ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए जाएंगे.
ख़बरें फटाफट
सांगानेर में विकास का ‘सिक्सर’, 6,31,00,00,000 की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ CM भजनलाल
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अपने निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर को विकास की एक बहुत बड़ी और ऐतिहासिक सौगात देने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 631 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इस मेगा इवेंट के जरिए क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क और सीवरेज जैसी आधारभूत सुविधाओं को एक नई गति मिलेगी, जो ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बेहद मजबूत कदम साबित होगा.
इस बड़े आयोजन के तहत सांगानेर क्षेत्र को कुल 1,538 विकास कार्यों की सौगात मिलने जा रही है. इनमें से 1,350 कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा, जबकि 188 नए कार्यों का शिलान्यास (आधारशिला) किया जाएगा. मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी विभागों के 208 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण करेंगे और 422 करोड़ रुपये से अधिक की नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इस पूरे प्रोजेक्ट का सबसे मुख्य आकर्षण जयपुर-भीलवाड़ा रोड के मुहाना मोड़ जंक्शन पर 124 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बनने वाला भव्य फ्लाईओवर है, जो स्थानीय निवासियों को रोजाना के ट्रैफिक जाम से हमेशा के लिए बड़ी मुक्ति दिलाएगा.
बंबाला में सीवरेज ट्रीटमेंट और भांकरोटा में बनेगा नवीन ट्रोमा सेंटर
सीवरेज का आधुनिकरण: सांगानेर और उसके आसपास के इलाकों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बंबाला क्षेत्र में 88 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सीवरेज कार्य, एसटीपी और मुख्य ट्रंक मेन लाइन का शिलान्यास किया जाएगा.
चिकित्सा क्षेत्र का विस्तार: चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा विस्तार करते हुए भांकरोटा में नवीन अत्याधुनिक ट्रोमा सेंटर की आधारशिला रखी जाएगी.
सेटेलाइट अस्पताल: इसके साथ ही पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में नए सेटेलाइट अस्पताल की आधारशिला रखी जाएगी, जिससे क्षेत्र के लाखों लोगों को अपने घर के पास ही बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी.
स्वच्छता को बढ़ावा और ड्रोन तकनीक से स्वामित्व कार्डों का वितरणइस कार्यक्रम के दौरान जयपुर नगर निगम को आधुनिक बनाने के लिए सुपर सकर मशीन और मैकेनिकल लिटर पिकर मशीन की सौगात दी जाएगी. साथ ही ‘स्वच्छ सर्वेक्षण-2026’ के तहत शहरवासियों में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष जनजागरूकता ब्रांडिंग ऑटो को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके अलावा, ग्रामीण विकास को मजबूती देने के लिए ग्रामीणों को उनके मकानों के ‘स्वामित्व कार्ड’ (पट्टे) वितरित किए जाएंगे. ड्रोन तकनीक के जरिए सटीक सर्वे से तैयार इस ‘स्वामित्व योजना’ को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के 8 हजार से अधिक गांवों में अब तक 14 लाख से अधिक स्वामित्व कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का कानूनी हक मिल रहा है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan


