‘तारक मेहता’ के बाघा के पिता अरविंद वेकारिया का निधन, शोक में डूबी टीवी इंडस्ट्री, सिंटा ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Last Updated:June 24, 2026, 19:47 IST
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बाघा यानी तनमय वेकारिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. एक्टर के पिता और गुजराती थिएटर के वरिष्ठ कलाकार अरविंद वेकारिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके जाने की खबर सामने आते ही टीवी और थिएटर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.इस दुख की घड़ी में कई फैंस ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए तनमय और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
ख़बरें फटाफट
जाने माने एक्टर का निधन
नई दिल्ली. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले तनमय वेकारिया के पिता का निधन हो गया है. उनका परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता और जाने-माने थिएटर कलाकार थे. इस खबर के बाद से ही इंडस्ट्री में मातम पसरा है.
अरविंद वेकारिया के निधन की जानकारी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. संस्था ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि वरिष्ठ अभिनेता और थिएटर कलाकार अरविंद वेकारिया अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनका निधन हो चुका है. एक्टिंग की दुनिया से एक बेहतरीन कलाकार चला गया.
कौन थे अरविंद वेकारिया?
अरविंद वेकारिया गुजराती थिएटर का जाना माना नाम रह चुके. वह सिनेमा का बड़ा नाम थे.उन्होंने मंच, टीवी और फिल्मों में लंबे समय तक काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.एक्टिंग की दुनिया में उनकी गिनती जाने माने कलाकारों में होती थी. उन्होंने ‘यशोदा’, ‘छनु चमकलो’ और ‘रुपियो नाच नचावे’ जैसी मशहूर फिल्मों और नाटकों में भी अपने काम से लोगों का दिल जीता था.
शक्तिमान में भी आ चुके नजर
अरविंद वेकारिया ने अपने करियर में कई पॉपुलर शोज में काम किया है. खासतौर पर गुजराती फिल्मों में तो उन्हें काफी पसंद किया जाता था, अपने करियर में उन्होंने यशोदा, छानू छम्मकलो और रुपियो नाच नचाए जैसी फिल्में शामिल हैं.इसके अलावा मुकेश खन्ना के पॉपुलर टीवी शो शक्तिमान में भी नजर आ चुके थे.कम लोग जानते हैं कि अरविंद वेकारिया तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी दिखाई दे चुके हैं.
बता दें कि इसी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जिसमें उनका बेटा बाघा नजर आता है, इसी में वह एक ज्वैलर का किरदार में नजर आए थे. लेकिन वह सिर्फ एक ही एपिसोड में नजर आए थे. जब माराम भिड़े अपनी पत्नी के गहने बेचने के लिए ज्वैलर के पास जाते हैं.कुछ दिन पहले ही तनमय वेकारिया का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर आया था, शो के एक सीन में वह अपनी दिवंगत मां को यादकर सचमुच रो पड़े थे. फिलहाल, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी टीम और उनके फैंस अरविंद वेकारिया को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



