World

कनाडा के ब्रैम्पटन में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम लेकर ली जिम्मेदारी

Last Updated:June 25, 2026, 16:19 IST

Canada Firing News: कनाडा के ब्रैम्पटन में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर किया जारी किया गया है और अपने दुश्मनों को खुली वॉर्निंग दी गई है.

ख़बरें फटाफट

कनाडा के ब्रैम्पटन में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग, रोहित गोदारा का नाम Zoomफायरिंग (फाइल फोटो)

Canada Firing News: कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक भारतीय रेस्टोरेंट के बाहर हुई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. हालांकि, पुलिस या अन्य जांच एजेंसियों ने अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जानकारी के अनुसार ब्रैम्पटन स्थित दाल रोटी नामक रेस्टोरेंट के बाहर हाल ही में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई थी. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया है, जिसमें गोलीबारी होती दिखाई दे रही है. इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें खुद को राजा पहलवान बताने वाले व्यक्ति ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया.

वायरल पोस्ट में कहा गया है कि रेस्टोरेंट के मालिक पर कई छात्रों की मेहनत की कमाई और वेतन नहीं देने के आरोप हैं. पोस्ट में दावा किया गया है कि पहले संबंधित व्यक्ति को समझाने और विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की गई थी, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो यह फायरिंग एक चेतावनी के तौर पर की गई. पोस्ट में आगे धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा गया है कि यदि उनकी बात नहीं मानी गई तो अगली बार सीधे संबंधित व्यक्ति के घर पहुंचा जाएगा. इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि जो लोग उनके फोन कॉल और संदेशों को नजरअंदाज कर रहे हैं, वे अपने इंतजाम कर लें.

सबसे अहम बात यह है कि पोस्ट में कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम भी लिया गया है. पोस्ट करने वाले ने गोदारा को अपना भाई बताया है और उसके खिलाफ बोलने वालों को दुश्मन करार दिया है. साथ ही कई गैंगस्टरों और आपराधिक गिरोहों से जुड़े हैशटैग भी पोस्ट में शामिल किए गए हैं.

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल पोस्ट वास्तव में किसने लिखी है और फायरिंग के पीछे कौन लोग शामिल हैं. अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किए गए दावों की सत्यता की जांच की जा रही है. मामले की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj