‘हिंदी फिल्में तुम्हारे लिए नहीं हैं रश्मिका’, ‘कॉकटेल 2’ पर लेखिका शोभा डे ने कसा तंज! शाहिद को दी अनूठी सलाह

Last Updated:June 25, 2026, 18:46 IST
‘कॉकटेल’ 2012 में रिलीज होने वाली कोई आम रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म नहीं थी. सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म ने दर्शकों को यादगार म्यूजिक, उलझे हुए रिश्ते की कहानी बयां की. 14 साल बाद इसका स्पिरिचुअल सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ रिलीज हुआ, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों का रिएक्शन मिला-जुला है, मगर इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. अब फिल्म को लेकर लेखिका शोभा डे ने अपना रिव्यू दिया है.
ख़बरें फटाफट
‘कॉकटेल 2’ ने 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
नई दिल्ली: ‘कॉकटेल 2’ को लेकर दर्शकों का रिएक्शन मिला-जुला है, जिसमें शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने अहम रोल निभाया है. फिल्म ने छह दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब फिल्म को लेकर लेखिका और कॉलिमिस्ट शोभा डे ने अपनी राय जाहिर की है. शोभा डे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में ‘कॉकटेल 2’ का रिव्यू किया. उन्होंने कहा, ‘अभी ‘कॉकटेल 2’ देखकर निकली हूं. खैर, यह ‘कॉकटेल 1’ जैसी नहीं है. वह ‘कॉकटेल’ क्या थी और यह क्या है. मुझे लगता है कि इससे उबरने के लिए मुझे पांच नेग्रोनी (एक तरह की ड्रिंक) की जरूरत है.’
शोभा डे ने ‘कॉकटेल 2’ को बिना सिर-पैर की फिल्म बताया. उन्होंने शाहिद की तारीफ की, मगर उन्हें नया हेयरकट करवाने की सलाह दी. लेखिका ने फिर कहा, ‘रश्मिका मुझे बहुत अफसोस है लेकिन हिंदी फिल्में तुम्हारे लिए नहीं हैं. उन्होंने फिर कृति सेनन के काम की तारीफ की और कहा, ‘तुम बहुत अच्छी लग रही हो, तुम्हारी बॉडी शानदार है. असल में तुमने बहुत अच्छा काम किया है.’
View this post on Instagram



