कोटा के इन कॉलेजों के छात्रों की चमकी किस्मत, कैंपस प्लेसमेंट में मिल रहे लाखों के प्रीमियम पैकेज, देखें लिस्ट

Last Updated:June 27, 2026, 13:26 IST
Kota Top Colleges: कोटा अब केवल कोचिंग हब ही नहीं, बल्कि बेहतर उच्च शिक्षा और शानदार प्लेसमेंट के लिए भी तेजी से पहचान बना रहा है. शहर के कई प्रमुख कॉलेजों के छात्रों को इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट के दौरान प्रीमियम सैलरी पैकेज प्राप्त हुए हैं. देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस में पहुंचकर छात्रों का चयन कर रही हैं, जिससे युवाओं को पढ़ाई पूरी होते ही आकर्षक करियर के अवसर मिल रहे हैं. इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और तकनीकी शिक्षा से जुड़े संस्थानों में प्लेसमेंट का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. बेहतर इंडस्ट्री सहयोग, आधुनिक पाठ्यक्रम और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने के कारण छात्रों को उच्च वेतन वाली नौकरियां मिल रही हैं. इससे कोटा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है. जिन छात्र-छात्राओं की तैयारी बेहतर है और जिनके पास तकनीकी व संचार कौशल मजबूत हैं.
(MIMT) कोटा का एक प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान है, जो अपनी अकादमिक गुणवत्ता, तकनीकी शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण शहर के टॉप 2 कॉलेजों में गिना जाता है. 2001 में स्थापित MIMT का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान और प्रोफेशनल स्किल्स प्रदान करना है. 10 एकड़ में फैला आधुनिक, सुरक्षित और शांत कैंपस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयुक्त वातावरण देता है. यहाँ अनुभवी फैकल्टी नवीन शिक्षण विधियों, वर्कशॉप, सेमिनार, गेस्ट लेक्चर और इंडस्ट्री ट्रेनिंग के माध्यम से छात्रों को वास्तविक कॉर्पोरेट दुनिया से जोड़ती है. संस्थान छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में बेहतर प्लेसमेंट दिलाने में सक्रिय रूप से सहयोग करता है और उनमें नैतिक मूल्यों व जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर देता है. 20 वर्षों की सफल शैक्षणिक यात्रा, AICTE मान्यता और RTU तथा UOK से संबद्धता के साथ MIMT आज कोटा के श्रेष्ठ संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है.
शहर का एक प्रमुख और विश्वसनीय तकनीकी कॉलेज है, जिसकी स्थापना 2001 में की गई थी. यह कॉलेज शुरुआत से ही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के लिए जाना जाता है. MIT में कई प्रमुख इंजीनियरिंग शाखाएँ संचालित की जाती हैं, जैसे– इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन, आईटी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग. समय के साथ MIT ने अपने पाठ्यक्रमों का विस्तार किया है और विद्यार्थियों को नए अवसर प्रदान किए हैं. इसी क्रम में BBA, BCA और M.Tech (डिजिटल कम्युनिकेशन) जैसे कोर्स भी शुरू किए गए. सबसे खास बात यह है कि MIT, Kota ने आधुनिक समय की जरूरत को देखते हुए Artificial Intelligence and Data Science जैसी नवीन और अत्याधुनिक शाखा भी शुरू कर दी है, जो आधुनिक लैब और उन्नत तकनीकी साधनों से सुसज्जित है.
31 वर्षों की सफल यात्रा में Career Point ने शिक्षा जगत में एक अद्भुत मिशन पूरा किया है—KG से लेकर Ph.D. तक की संपूर्ण शिक्षा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना. इस उपलब्धि का श्रेय Career Point की मजबूत टीम, प्रभावी शिक्षण पद्धति और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण को जाता है. Career Point हर विद्यार्थी की शैक्षणिक जरूरतों को उसके पूरे शैक्षिक जीवन चक्र में पूरा करता है—जब तक वह पेशेवर जीवन में कदम नहीं रखता. इसी सोच के साथ Career Point ने CP Universe तैयार किया है, जो एक संपूर्ण शिक्षा केंद्र है.<br />यहाँ शामिल हैं. स्कूल शिक्षा: KG से 12वीं तक, कोचिंग सेवाएँ: कक्षा 5 से 12वीं एवं ड्रॉपर्स, उच्च शिक्षा: अंडरग्रेजुएट से लेकर Ph.D. तक शिक्षा के हर स्तर पर गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और आधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाकर Career Point छात्रों के भविष्य को मजबूत दिशा देने का कार्य कर रहा है.
Add as Preferred Source on Google
1995 में स्थापित ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कोटा का एक प्रमुख प्रबंधन संस्थान है, जो गुणवत्ता शिक्षा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है. यह संस्थान स्व. श्री ओम कोठारी की स्मृति में स्थापित किया गया और ओम कोठारी ग्रुप के चेयरमैन (स्व.) डॉ. टी.सी. कोठारी के दूरदर्शी नेतृत्व में आगे बढ़ा. संस्थान में AICTE से अनुमोदित और राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध दो वर्षीय MBA प्रोग्राम संचालित किया जाता है. यहाँ के अनुभवी नियमित और विज़िटिंग फैकल्टी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ छात्रों को उद्योग-रेडी बनाते हैं. आधुनिक क्लासरूम, LCD प्रोजेक्टर, नवीन कोर्सवेयर और उन्नत कंप्यूटर लैब्स सीखने की प्रक्रिया को और बेहतर बनाते हैं. ओम कोठारी इंस्टीट्यूट का उद्देश्य भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं और उद्यमियों को तैयार करना है. आज यह संस्थान Om Kothari Group of Educational Institutions के रूप में विकसित होकर एक मल्टी-डिसिप्लिनरी शिक्षा केंद्र बन चुका है.
मोदी लॉ कॉलेज की स्थापना वर्ष 2016 में की गई थी. यह कॉलेज बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित है तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर से संबद्ध है. कॉलेज में B.A.+LL.B पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, LL.B तीन वर्षीय डिग्री कोर्स, LL.M दो वर्षीय कार्यक्रम तथा क्रिमिनोलॉजी और क्रिमिनल एडमिनिस्ट्रेशन में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा संचालित किए जाते हैं. छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए कॉलेज समय-समय पर वरिष्ठ न्यायविदों, अनुभवी अधिवक्ताओं और प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को विशेष व्याख्यान, सेमिनार और चर्चाओं के लिए आमंत्रित करता है. इससे विद्यार्थियों का कानूनी दृष्टिकोण मजबूत होता है और उन्हें वास्तविक न्यायिक परिस्थितियों की बेहतर समझ मिलती है. कानून एक शक्तिशाली और सम्मानित पेशा है, जो न्यायाधीश, वकील, कानूनी सलाहकार और शिक्षण जैसे अनेक करियर विकल्प प्रदान करता है. तेजी से बदलती तकनीक, वैशीकरण और नए कानूनों की जरूरत को देखते हुए आधुनिक कानूनी शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है. मोदी लॉ कॉलेज इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए समाज को योग्य और संवेदनशील विधि-विशेषज्ञ तैयार कर रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


