Rajasthan

सीकर में शादी समारोह बना रणभूमि! पटाखे को लेकर बाराती और ग्रामीणों के बीच जमकर चली लाठियां, कई घायल

होमताजा खबरक्राइम

बारात में पटाखा पड़ा भारी! सीकर में जमकर मारपीट, पुलिस की निगरानी में हुई शादी

Last Updated:June 28, 2026, 07:14 IST

Sikar Laxmangarh Wedding Fight over Firecrackersछ सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के झाड़ेवा गांव में भोड़की से आई एक बारात में पटाखा चलाने को लेकर विवाद हो गया. पटाखा गाड़ी के पास फटने से नाराज गाड़ी सवारों और ग्रामीणों ने बारातियों के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना पर लक्ष्मणगढ़ और बलारा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया. पुलिस की कड़ी निगरानी में बारात की रस्में पूरी कराई गईं. देर रात तक इस मामले में पुलिस में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया.

ख़बरें फटाफट

बारात में पटाखा पड़ा भारी! सीकर में जमकर मारपीट, पुलिस की निगरानी में हुई शादीZoomSikar News: बारात में पटाखा चलाने पर मचा बवाल, जमकर चली लाठियां, पुलिस पहरे में हुई शादी

Sikar: राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के झाड़ेवा गांव में एक शादी समारोह की खुशियां उस समय अचानक तनाव में बदल गईं, जब बारात में पटाखा चलाने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे और लाठियां चलने लगीं. इस आपसी मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस में हड़कंप मच गया. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात किया गया और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ही बारात को आगे रवाना किया जा सका.

गाड़ी के पास पटाखा फटने पर शुरू हुआ पूरा विवादमिली जानकारी के अनुसार, झुंझुनू जिले के भोड़की गांव से एक बारात लक्ष्मणगढ़ के झाड़ेवा गांव में आई थी. बारात के स्वागत और घुड़चढ़ी के दौरान एक बाराती युवक उत्साह में आकर पटाखे चला रहा था. इसी दौरान अचानक एक पटाखा वहां पास में ही खड़ी एक गाड़ी के नीचे या बेहद करीब जाकर फट गया. गाड़ी के पास पटाखा चलने से वाहन में सवार लोग बुरी तरह भड़क गए. उन्होंने तुरंत उस युवक को पकड़ा और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. अपने साथी को पिटता देख अन्य बाराती भी बीच-बचाव करने पहुंचे, जिसके बाद गांव के कुछ लोग और बाराती आमने-सामने हो गए. दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और गांव के लोगों ने दो बाराती युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी.

दो थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा, देर रात तक नहीं दर्ज हुआ केसशादी के माहौल में मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही लक्ष्मणगढ़ और बलारा थाने से पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा. पुलिस अधिकारियों ने सूझबूझ से काम लेते हुए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. गांव में माहौल दोबारा न बिगड़े, इसलिए जब तक शादी की रस्में पूरी नहीं हुईं और बारात वहां से विदा नहीं हुई, तब तक पुलिस बल मौके पर ही डटा रहा. राहत की बात यह रही कि देर रात तक इस पूरे घटनाक्रम को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में कोई औपचारिक मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया था. दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने आपसी समझाइश से मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Sikar,Sikar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj