Tech

Meta Paid Subscription Plan: मेटा ने लॉन्च किया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान! इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और फेसबुक के लिए देने पड़ेंगे पैसे

Powered by :

Last Updated:May 28, 2026, 10:37 IST

मेटा ने Instagram, Facebook और WhatsApp यूजर्स के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने का ऐलान किया है. अब यूजर्स को एक्सक्लूसिव फीचर्स, AI टूल्स, प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, फोटो-वीडियो जनरेशन जैसे फीचर्स के लिए हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं. कंपनी फिलहाल इन प्लान्स की टेस्टिंग चुनिंदा देशों में कर रही है, लेकिन भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स पर इसका असर पड़ेगा.मेटा ने लॉन्च किया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान! अब यूजर्स की जेब पर बढ़ेगा बोझZoomये प्लान दुनियाभर में मौजूद यूजर्स के लिए किया गया है. इसमें भारत भी शामिल है.

मेटा ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने ऐलान कर जानकारी दी है. कंपनी ने इंस्टाग्राम, फेसबुक, वॉट्सऐप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान को पेश किया है. ये प्लान दुनियाभर में मौजूद यूजर्स के लिए किया गया है. इसमें भारत भी शामिल है. इसमें क्रिएटर्स औऱ बिजनेस के लिए प्रोफेशनल प्लान और सभी यूजर्स के लिए एआई फोकस्ड प्लान भी शामिल हैं. इन नई टेस्टिंग को मेटा वन का नाम दिया जाएगा.

मेटा प्लस वर्जन के लिए पैसे देने वाले यूजर्स को एक्सक्लूसिव टूल्स और कस्टमाइजेशन फीचर्स भी देगी. इंस्टाग्राम प्लस वर्जन और फेसबुक प्लस वर्जन की कीमत 3.99 डॉलर प्रति महीना यानी लगभग 382 रुपये देने होंगे. साथ ही, WhatsApp Plus का सब्सक्रिप्शन प्लान $2.99 प्रति महीना यानी 287 रुपये देने होंगे.

इंस्टाग्राम प्लस के फीचर्स (Instagram Plus)

इंस्टाग्राम प्लस से जान सकेंगे आपकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई.
Close Friends से ज्यादा कस्टम ऑडियंस लिस्ट बनाने का फीचर मिलेगा.
हर हफ्ते एक Story को ज्यादा Reach के लिए Spotlight कर सकेंगे.
Stories को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने का ऑप्शन.
बिना नाम दिखाए किसी की Story देख सकेंगे.
स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सर्च फीचर मिलेगा.
Highlights में सीधे पोस्ट जोड़ सकेंगे, बिना Feed में दिखे.
Super Heart Story Reactions का फीचर मिलेगा.
ऐप के लिए कस्टम आइकन चुन सकेंगे.
प्रोफाइल बायो के लिए अलग-अलग फॉन्ट्स मिलेंगे.
प्रोफाइल पर ज्यादा Pins लगाने का ऑप्शन मिलेगा.

Facebook Plus के फीचर्स

Instagram Plus जैसे प्रोफाइल कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलेंगे.
Audience Insights और Engagement Tools का फायदा मिलेगा.
Social Expression के नए फीचर्स दिए जाएंगे.

WhatsApp Plus के फीचर्स

ऐप में अलग-अलग Themes लगाने का ऑप्शन दिए जाएंगे.
कस्टम Ringtones सेट कर सकेंगे.
ज्यादा Chats Pin करने का फीचर मिलेगा.
Chat List को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकेंगे.
Premium Stickers मिलेंगे.
साथ ही, Messaging को ज्यादा पर्सनलाइज करने के फीचर्स उपलब्ध होंगे.

कितनी है सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत?

मेटा ने कथित तौर पर AI आधारित नए सब्सक्रिप्शन प्लान Meta One Plus और Meta One Premium की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इन Meta One Plus प्लान की कीमत $7.99 प्रति माह और Meta One Premium की कीमत $19.99 प्रति माह बताई जा रही है. कंपनी का फोकस उन यूजर्स पर है जो Meta AI के एडवांस फीचर्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं.

इसके अलावा Meta One Essential प्लान का भी जिक्र किया गया है, जिसकी कीमत $14.99 प्रति माह बताई जा रही है. इस प्लान में वेरिफाइड बैज, फर्जी अकाउंट से सुरक्षा और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन पहचान बढ़ाने के लिए बेहतर लिंकशीट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. यह प्लान खासतौर पर क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

वहीं, Meta One Advanced प्लान की कीमत $49.99 प्रति माह बताई गई है. इस प्रीमियम प्लान में फेसबुक फीड और सर्च रिजल्ट में ज्यादा विजिबिलिटी मिलेगी. इसके अलावा एडवांस एनालिटिक्स टूल्स, ऑडियंस इनसाइट्स और पोस्ट शेड्यूलिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे, जिससे कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स को फायदा हो सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, Meta One Advanced प्लान में बिना पासवर्ड शेयर किए मॉडरेटर एक्सेस और ओरिजिनल कंटेंट को कोई दोबारा इस्तेमाल करे तो अलर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. कंपनी इन नए प्लान्स के जरिए अपने प्लेटफॉर्म पर AI और प्रोफेशनल टूल्स को ज्यादा मजबूत बनाने की तैयारी में है.

फोटो-वीडियो जनरेशन के एडवांस टूल्स

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, सामान्य यूजर्स के लिए Meta AI मुफ्त रहेगा, लेकिन प्रीमियम प्लान लेने वालों को ज्यादा पावरफुल AI फीचर्स मिलेंगे. इसमें बड़े AI टास्क के लिए बेहतर रीजनिंग और फोटो-वीडियो जनरेशन के एडवांस टूल्स शामिल होंगे. ये फीचर्स Instagram, Facebook और WhatsApp जैसे Meta ऐप्स में उपलब्ध हो सकते हैं. मेटा आने वाले हफ्तों में इन प्लान्स में और फायदे जोड़ने की तैयारी कर रही है, खासकर AI ग्लासेस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए. रिपोर्ट के अनुसार, इन AI प्लान्स की टेस्टिंग अगले हफ्ते से सिंगापुर, ग्वाटेमाला और बोलिविया जैसे चुनिंदा बाजारों में शुरू की जाएगी.

About the Authorयशस्वी यादवSub Editor

यशस्वी यादव एक अनुभवी बिजनेस राइटर हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में दो साल का अनुभव है। ये नेटवर्क18 के साथ मनी सेक्शन में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। यशस्वी का फोकस बिजनेस और फाइनेंस से जुड़ी खबरों को रिस…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj