Rajasthan

पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में, मुख्यमंत्री करेंगे रिफाइनरी और आशापूर्णा माता मंदिर का दौरा

Last Updated:June 28, 2026, 22:56 IST

Pachpadra Refinery: राजस्थान के ड्रीम प्रोजेक्ट पचपदरा रिफाइनरी के 4 जुलाई को प्रस्तावित लोकार्पण से पहले तैयारियां अंतिम चरण में हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा निरीक्षण के दौरान सांभरा स्थित 700 वर्ष पुराने आशापूर्णा माता मंदिर में दर्शन करेंगे. स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मंदिर का रिफाइनरी परियोजना से विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक जुड़ाव रहा है.

पचपदरा रिफाइनरी से पहले आस्था का पड़ाव, आशापूर्णा माता मंदिर पहुंचेंगे सीएमZoomमां आशापूर्णा माता मंदिर सांभरा

बाड़मेर. राजस्थान के बहुप्रतीक्षित ड्रीम प्रोजेक्ट पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही इस परियोजना का लोकार्पण 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं पचपदरा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे. प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रिफाइनरी परिसर के समीप स्थित सांभरा आशापूर्णा माता मंदिर में भी दर्शन-पूजन करेंगे. क्षेत्र का यह प्राचीन मंदिर स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है. मुख्यमंत्री के मंदिर दर्शन को स्थानीय लोग सकारात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं. उनका मानना है कि प्रदेश की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की सफलता के लिए माता का आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहेगा.

700 वर्ष पुराना मंदिर, आस्था का प्रमुख केंद्र

यह मंदिर लगभग 700 वर्ष पुराना है और वर्षों से लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार मंदिर से अनेक धार्मिक मान्यताएं और लोक विश्वास जुड़े हुए हैं. दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पचपदरा रिफाइनरी के निर्माण के दौरान कई बार विभिन्न प्रकार की बाधाएं सामने आई.  उनका दावा है कि उस समय संबंधित अधिकारियों ने मंदिर से जुड़ी स्थानीय मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं पर विशेष ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों के अनुसार बाद में हुई कुछ घटनाओं के बाद लोगों की मंदिर के प्रति आस्था और अधिक मजबूत हुई. हालांकि ये मान्यताएं स्थानीय विश्वासों पर आधारित हैं.

मंदिर विकास की भी उठी मांग

ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंदिर में दर्शन करने का निर्णय क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने वाला कदम है. लोगों ने उम्मीद जताई कि माता के आशीर्वाद से पचपदरा रिफाइनरी प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी. साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि रिफाइनरी के विकास के साथ-साथ सांभरा आशापूर्णा माता मंदिर के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि यह ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भविष्य में और अधिक विकसित हो सके.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Barmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj