Sports

श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली ही टी20 सीरीज में आयरलैंड ने मुंह छुपाने पर किया मजबूर

होमखेलक्रिकेट

श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, आयरलैंड ने मुंह छुपाने पर किया मजबूर

Last Updated:June 29, 2026, 06:54 IST

Ireland Wins Series: आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज श्रेयस अय्यर जिंदगी भर नहीं भूलने वाले हैं. बतौर कप्तान पहली बार विदेशी दौरे पर पहुंचे और कमतर आंकी जा रही टीम ने क्लीन स्वीप कर दिया. आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज भारत से 2-0 से जीती. श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, आयरलैंड ने मुंह छुपाने पर किया मजबूरZoomआयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बने श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को टूर्नामेंट जीतने के ठीक बाद पहली ही सीरीज में ऐसी हार मिली जिसे भारतीय फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे. चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर  श्रेयस अय्यर को टीम की कमान दी लेकिन बतौर कप्तान उनकी शुरुआत ऐसी हुई जो शर्मनाक है. आयरलैंड जैसी हल्की मानी जाने वाली टीम के खिलाफ टीम इंडिया 2 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई.

श्रेयर अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20I सीरीज में कप्तानी की. दोनों मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. अपनी पहली T20I कप्तानी में ही अय्यर को कड़वा अनुभव हो गया. टीम को बेलफास्ट में शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड ने 34 रन से हराया. इसके बाद रविवार (28 जून) को उसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में भी भारत को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हार झेलनी पड़ी. आयरलैंड के खिलाफ लगातार दो हार के बाद अय्यर एक अनचाही लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

पंत के बाद अय्यर बने दूसरे ऐसे कप्तान

मुंबई के 31 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारतीय पुरुष टीम के लिए अपने शुरुआती दो T20I बतौर कप्तान हारने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ऋषभ पंत के साथ भी ऐसा ही हुआ था. पंत ने जून 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज में पहली बार भारत की कप्तानी की थी. उस 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम को हार मिली थी.

आयरलैंड में फ्लॉप रहे श्रेयर अय्यर

तीन अलग-अलग IPL फ्रेंचाइजी को फाइनल तक पहुंचाने वाले इकलौते कप्तान अय्यर के लिए यह सीरीज बल्लेबाजी के लिहाज से भी निराशाजनक रही. पहले T20I में उन्होंने 7 गेंद पर सिर्फ 3 रन बनाए. दूसरे मैच में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंदों पर 10 रन ही बना सके. अय्यर की कप्तानी में पहला T20I हारना, आयरलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की पहली हार थी. रविवार को 1 रन से मिली हार के साथ ही भारत ने पहली बार आयरलैंड के खिलाफ कोई T20I सीरीज गंवाई. इसी के साथ भारत की लगातार 16 T20I सीरीज जीतने की शानदार लय भी टूट गई.

T20I कप्तान के रूप में इस खराब शुरुआत के बाद अब अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की T20I सीरीज में वापसी की उम्मीद करेंगे. भारतीय पुरुष टीम अगले हफ्ते इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां वह 5 T20I और 3 ODI खेलेगी. T20I सीरीज में टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में ही रहेगी. यह सीरीज 1 जुलाई से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में शुरू होगी. वहीं, ODI सीरीज में भारत की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे.

चयनकर्ताओं ने आयरलैंड और इंग्लैंड, दोनों T20I सीरीज़ के लिए वही स्क्वॉड बरकरार रखा है. अब देखने वाली बात होगी कि टीम मैनेजमेंट प्लेइंग XI में क्या बदलाव करता है. इसी बीच 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने की मांग भी तेज हो गई है. यह युवा खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत के लिए अपना डेब्यू कर सकता है.

About the AuthorViplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj