Rajasthan

जोधपुर घूमने जा रहे हैं? इन 5 प्रसिद्ध मंदिरों का जरूर करें दर्शन, वरना अधूरी रह जाएगी आपकी यात्रा

होमफोटोधर्म

जोधपुर के 5 प्रसिद्ध मंदिरों का जरूर करें दर्शन, मिलती है सुख-समृद्धि

Last Updated:June 29, 2026, 07:02 IST

Jodhpur Famous Temples: जोधपुर अपने ऐतिहासिक किलों के साथ-साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है. मेहरानगढ़ किले स्थित चामुंडा माता मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, रातानाडा का गणेश मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर और पाल रोड का इस्कॉन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं. इन मंदिरों में पूरे वर्ष बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. नवरात्रि, सावन, महाशिवरात्रि, जन्माष्टमी और एकादशी जैसे पर्वों पर विशेष आयोजन, भजन-कीर्तन और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करती है. इन मंदिरों का आध्यात्मिक वातावरण जोधपुर की धार्मिक पहचान को और मजबूत बनाता है.

मेहरानगढ़ किले की प्राचीर पर स्थित चामुंडा माता मंदिर जोधपुर के सबसे प्रसिद्ध शक्तिपीठों में गिना जाता है. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य सजावट की जाती है. किले की ऊंचाई से शहर का मनोरम दृश्य भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. स्थानीय लोगों की माता के प्रति गहरी आस्था है. यही वजह है यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है.

जोधपुर का खाटू श्याम मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है. एकादशी, फाल्गुन और विशेष धार्मिक आयोजनों पर यहां हजारों भक्त पहुंचते हैं. मंदिर में प्रमुख आयोजन पर भजन-कीर्तन और प्रसादी का आयोजन होता है. आकर्षक सजावट और भव्य दरबार भक्तों का मन मोह लेते हैं. दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने आते हैं. जोधपुर वाले खाटू श्याम जी प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है. जोधपुर आने वाले वाले लोग दर्शन और पूजन के लिए जरूर यहां आते हैं.

रातानाडा स्थित गणेश मंदिर शहर के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है. किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले लोग यहां भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं. बुधवार और गणेश चतुर्थी पर मंदिर में विशेष भीड़ रहती है. मंदिर का शांत वातावरण श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक सुकून देता है. स्थानीय लोगों की इस मंदिर के प्रति विशेष आस्था है. यही वजह है कि हर शुभ कार्य शुरू करने से पहले लोग यहां आर्शीवाद लेने जरूर पहुंचते हैं.

Add as Preferred Source on Google

भगवान शिव को समर्पित अचलेश्वर महादेव मंदिर में पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है. सावन और महाशिवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. मंदिर का शांत वातावरण ध्यान और पूजा के लिए उपयुक्त माना जाता है. श्रद्धालु यहां जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

पाल रोड स्थित इस्कॉन मंदिर अपनी भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है. यहां प्रतिदिन आरती, भजन और गीता प्रवचन आयोजित किए जाते हैं. जन्माष्टमी पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है और हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. विदेशी पर्यटक भी यहां बड़ी संख्या में आते हैं. आरती के समय मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj