राजस्थान में ट्रेन उड़ाने की साजिश, ट्रैक पर ब्लास्ट, पैसेंजर ट्रेन गुजरते ही धमाका, कई गाड़ियां कैंसिल

Last Updated:November 04, 2026, 07:02 IST
Sri Ganganagar Railway Track Blast LIVE: श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर 50GB गांव के पास पैसेंजर ट्रेन को उड़ाने की एक बड़ी पाकिस्तानी साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है….और पढ़ें
श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, ATS जांच में जुटी
Sri Ganganagar Railway Track Blast LIVE: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में एक दहलाने वाली साजिश का खुलासा हुआ है. देश को दहलाने और एक बड़ी पैसेंजर ट्रेन को नेस्तनाबूद करने के लिए रेलवे ट्रैक पर एक शक्तिशाली धमाका किया गया. अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली रेलवे लाइन पर 50जीबी गांव के पास हुए इस भीषण विस्फोट ने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं. क्या यह पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की कोई सोची-समझी साजिश थी? इस सवाल पर अब देश की तमाम खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां गहराई से जांच-पड़ताल कर रही हैं.
November 4, 202607:02 IST
Anupgarh Suratgarh train tracks Blast: क्या है पाकिस्तान कनेक्शन? अक्टूबर में इसी इलाके में मिला था आरडीएक्स
India Pakistan border train tracks Blast: सुरक्षा एजेंसियों की नींद इसलिए भी पूरी तरह उड़ चुकी है क्योंकि ठीक इसी सीमावर्ती इलाके में बीते अक्टूबर महीने में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप गिराई गई थी. उस दौरान सुरक्षा बलों ने भारी सतर्कता दिखाते हुए:
November 4, 202607:00 IST
Railway Track Blast: 2 फीट गहरा गड्ढा और 200 मीटर तक कांप गया इलाका
Railway blast Rajasthan: विस्फोट इतना जबरदस्त और खतरनाक था कि इसकी गूंज करीब 200 मीटर दूर तक साफ सुनाई दी. धमाका इतना शक्तिशाली था कि रेलवे ट्रैक के ठीक नीचे जमीन में लगभग 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया है. पटरियों के नीचे का कंक्रीट, सीमेंट और लोहे का ढांचा पूरी तरह बिखर गया है, जो इस बात का गवाह है कि इस धमाके में किसी भारी मात्रा में खतरनाक विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था.
November 4, 202606:55 IST
Sri Ganganagar Railway Track Blast: ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद हुआ दहला देने वाला धमाका
Sri Ganganagar Blast: प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रात करीब 9 बजे 50जीबी गांव के पास से सुरक्षित गुजरी थी. लेकिन हैरानी और बड़े खतरे की बात यह रही कि ट्रेन के वहां से गुजरने के ठीक 45 मिनट बाद उसी ट्रैक पर एक जोरदार धमाका हुआ. गनीमत यह रही कि ट्रेन कुछ मिनट पहले ही निकल चुकी थी, वरना सैकड़ों यात्रियों से भरी यह पैसेंजर ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार हो जाती और भारी तबाही मच सकती थी.
Location :
Ganganagar,Ganganagar,Rajasthan
First Published :
November 04, 2026, 06:49 IST



