Tech

Redmi Note 17 Pro की एंट्री जल्द! 3C सर्टिफिकेशन ने खोले कई राज, इस बार मिल सकते हैं पहले से बड़े अपग्रेड

Powered by :

Last Updated:June 29, 2026, 07:47 IST

Redmi Note 17 Pro लॉन्च से पहले 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है. लिस्टिंग में 67W फास्ट चार्जिंग का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 1.5K OLED डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी मिल सकती है.

ख़बरें फटाफट

Redmi Note 17 Pro की एंट्री जल्द! 3C सर्टिफिकेशन ने खोले राज, इस बार क्या नया?Zoom9000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है Redmi Note 17 Pro, लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा

रेडमी अपनी अगली मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज रेडमी नोट 17 पर तेजी से काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस सीरीज में रेडमी नोट 17, रेडमी नोट 17 Pro और रेडमी नोट 17 Pro Max जैसे मॉडल लॉन्च कर सकती है. आधिकारिक लॉन्च से पहले अब रेडमी नोट 17 Pro को चीन की 3C (China Compulsory Certification) वेबसाइट पर देखा गया है. इस लिस्टिंग से फोन की फास्ट चार्जिंग से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है.

लीक्स के मुताबिक, शाओमी के एक नए स्मार्टफोन को 2607DRA18C मॉडल नंबर के साथ 3C सर्टिफिकेशन मिला है. माना जा रहा है कि यह मॉडल रेडमी नोट 17 Pro का है. सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन के साथ 67W फास्ट चार्जर (मॉडल नंबर MDY-15-EQ) का जिक्र किया गया है.

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह पिछले रेडमी नोट 15 Pro के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा, क्योंकि उस फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता था.

काफी बड़ी होने वाली है बैटरीहालांकि 3C लिस्टिंग में बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन पहले सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडमी नोट 17 Pro में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह रेडमी के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स में से एक बन सकता है.

दूसरे लीक्स की मानें तो रेडमी नोट 17 Pro में 1.5K रेजोलूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का नया Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. वहीं फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा मिल सकता है. हालांकि कैमरा सेटअप और बाकी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि कंपनी ने अभी तक नहीं की है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेडमी नोट 17 Pro को चीन में जुलाई के दौरान लॉन्च किया जा सकता है, जबकि रेडमी नोट 17 और रेडमी नोट 17 Pro Max अगस्त में बाजार में एंट्री कर सकते हैं.

पहली वाली सीरीज़ में क्या था खासबता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए रेडमी नोट 15 Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 7400-Ultra प्रोसेसर, 200MP प्राइमरी कैमरा और 6,580mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था. ऐसे में नई रेडमी नोट 17 Pro सीरीज में बैटरी, चार्जिंग और प्रोसेसर के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं.

फिलहाल रेडमी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इसलिए सभी जानकारी को फिलहाल लीक्स और रिपोर्ट्स आधार पर ही है और लॉन्चिंग के समय इसमें कई चेंज देखा जा सकता है.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj