Health

फंगल एवं बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से गर्मी-बरसात के बीच शरीर पर बढ़ रहे दाने, ऐसे बर्तें सावधानी

Last Updated:June 27, 2026, 16:50 IST

Rainy summer day health tips: डॉ. सुमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में बैटल इंफेक्शन एवं फंगल इन्फेक्शन अधिक होता है. इसके वजह से भी फोड़ और फुंसी अधिक होते हैं, जो हर किसी की परेशानी बढ़ा देते हैं. क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े फोड़े के आकार बना देते हैं और कई समस्याएं शुरू हो जाती है. यदि चाहते हैं कि इन सब बीमारी से बचे रहे तो इस मौसम में सूती कपड़े का प्रयोग करते रहे और यदि अधिक पसीना होता है तो उसे पोछते रहे और शरीर को अधिक देर तक गिला ना रहने दें.

मऊः गर्मी का मौसम चल रहा है और बीच-बीच में बरसात हो रही है, जो अपने साथ कई बीमारियां लेकर आ रही हैं. जिसमें देखा जा रहा है सबसे अधिक लोग इस समय शरीर पर दाने निकलने से परेशान है और यह दाना छोटे आकार से होकर बड़े आकार ले ले रहा है, जो काफी परेशानी बढ़ा दे रहा है. लोकल 18 से बात करते हुए केसरी राज हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन्त कुमार गुप्ता बताते हैं की बरसात और गर्मी के बीच कई बीमारियां आती है जिसमें वर्तमान में देखा जा रहा है शरीर पर दाने निकल रहे हैं और यह दाने छोटे आकार से शुरू होकर फोड़ा फुंसी का रूप धारण कर ले रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही है.

जिसका मुख्य कारण हो रहा है गर्मी के मौसम में लोग पसीना अधिक होता है और पसीना अधिक होने के वजह से शरीर में तेल ग्रंथ से तेल अधिक निकलता है और गंदगी अधिक निकलती है जिसके कारण रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिसके वजह से तेल नहीं निकल पाता और वह छोटी-छोटी दाने के आकार ले लेते हैं और उसके बाद फोड़ा फुंसी का रूप धारण कर लेते हैं.

गर्मी में होता है फंगल इनफेक्शन

डॉ सुमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि गर्मी के मौसम में बैटल इंफेक्शन एवं फंगल इन्फेक्शन अधिक होता है. इसके वजह से भी फोड़ और फुंसी अधिक होते हैं, जो हर किसी की परेशानी बढ़ा देते हैं. क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़े फोड़े के आकार बना देते हैं और कई समस्याएं शुरू हो जाती है. यदि चाहते हैं कि इन सब बीमारी से बचे रहे तो इस मौसम में सूती कपड़े का प्रयोग करते रहे और यदि अधिक पसीना होता है तो उसे पोछते रहे और शरीर को अधिक देर तक गिला ना रहने दें. क्योंकि गर्मी के मौसम में गिला शरीर ही इस बीमारी को उत्पन्न करती है. इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें और खाने में हरी सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करें.

बर्तें सावधानी

इस मौसम में जो फोड़े फुंसी होते हैं वह एक दूसरे के टच से फैलते हैं. ऐसे में ध्यान दें कि यदि किसी को फोड़ा फुंसी है तो उसके कपड़े की साफ सफाई रखें तथा उसके उपयोग किए हुए कपड़ों का इस्तेमाल न करें. बैक्टीरियल इंफेक्शन होने के वजह से यह बीमारी तेजी से फैलती है इसलिए सावधानी रखें कि यदि कोई व्यक्ति इससे इंफेक्शन से ग्रसित है तो उसके उपयोग किए हुए कपड़े का इस्तेमाल न करें उसे गर्म पानी में धुलने के बाद ही इस्तेमाल करें.

About the AuthorRajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Mau,Uttar Pradesh

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj