Rajasthan

इतिहास, भक्ति और चमत्कार का अद्भुत मेल! जानें डीग के उन मंदिरों के बारे में, जहां हर साल पहुंचते हैं भक्त

Last Updated:June 29, 2026, 15:22 IST

Deeg Tourism: राजस्थान के डीग शहर में इतिहास, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. ब्रज क्षेत्र का यह ऐतिहासिक नगर अपने भव्य महलों के साथ-साथ प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए भी विशेष पहचान रखता है. यहां स्थित हनुमान मंदिर, मुकुट मुखारविंद सहित कई धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के केंद्र हैं. मान्यता है कि इन मंदिरों में सच्चे मन से दर्शन और पूजा करने पर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. वर्षभर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिरों की प्राचीन वास्तुकला, धार्मिक परंपराएं और आध्यात्मिक वातावरण हर किसी को आकर्षित करता है. यदि आप ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और राजस्थान के धार्मिक पर्यटन का अनुभव करना चाहते हैं.

राजस्थान के डीग क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक मंदिर अपनी आस्था, सुंदरता और चमत्कारी मान्यताओं के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं. ब्रज क्षेत्र का यह हिस्सा न सिर्फ प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है. बल्कि यहां के मंदिरों में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था भी देखने को मिलती है. मान्यता है.कि यहां सच्चे मन से दर्शन करने पर हर मनोकामना पूरी होती है.

डीग के महलों में स्थित हनुमान जी का मंदिर अपनी खासियत के लिए जाना जाता है. इस मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा बेहद कीमती पत्थर से बनी हुई है. जो इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाती है. महलों के बीच स्थित यह मंदिर ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ श्रद्धा का प्रमुख केंद्र भी है.जहां दर्शन के लिए आने वाले लोगों को एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव मिलता है.

इसके बाद डीग का चौरासी मंदिर आता है. जो ब्रज की आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है. इस मंदिर का संबंध चौरासी कोस ब्रज यात्रा से भी जोड़ा जाता है. जिसके चलते इसका धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है. यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.और अपनी मनोकामनाएं लेकर भगवान के दर्शन करते हैं.

Add as Preferred Source on Google

डीग के बीचों-बीच स्थित लक्ष्मण मंदिर भी विशेष आस्था का केंद्र है. यह मंदिर अपनी प्राचीनता और धार्मिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है. स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी यहां आकर पूजा-अर्चना करते हैं और भगवान लक्ष्मण से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

चौरासी क्षेत्र में स्थित श्री जम्बू स्वामी जैन मंदिर भी अपनी भव्यता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. यह मंदिर जैन धर्म के अनुयायियों के लिए एक प्रमुख तीर्थ स्थल है. यहां की सुंदर वास्तुकला और आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को मन की शांति प्रदान करता है.

इसके अलावा मुकुट मुखारविंद मंदिर भी ब्रज क्षेत्र की आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. यह मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं और विशेष पूजा पद्धति के लिए प्रसिद्ध है. यहां आने वाले श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हैं, जिससे यह मंदिर डीग के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपनी खास पहचान बनाए हुए है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj