Rajasthan

राजस्थान के बेटे का कमाल! पुष्कर के अजय रावत ने सेशेल्स में बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, लहराया परचम

Last Updated:June 29, 2026, 19:41 IST

Pushkar Artist Ajay Rawat: राजस्थान के पवित्र तीर्थ पुष्कर के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी अनूठी कला का शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाया है. सेशेल्स में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट कार्यक्रम में अजय रावत ने रेत पर भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को जीवंत रूप देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया. उनकी कलाकृति ने न केवल दर्शकों बल्कि अंतरराष्ट्रीय कलाकारों और आयोजकों की भी खूब सराहना बटोरी. अपनी रचनात्मकता और बारीक कला के माध्यम से उन्होंने भारत की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. अजय रावत की यह उपलब्धि राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर: अजमेर जिले में स्थित तीर्थनगरी पुष्कर के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अपनी अनूठी कला के दम पर  देश का गौरव बढ़ाया है. वर्षों से रेत पर अद्भुत कलाकृतियां बनाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने वाले अजय रावत ने पहली बार विदेशी धरती पर सैंड आर्ट का प्रदर्शन करते हुए सेशेल्स में अपनी शानदार कलाकृति तैयार की. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल पुष्कर और राजस्थान, बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है.

रावत ने सैंड आर्ट सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बनाई. इस विशेष कलाकृति में उन्होंने सेशेल्स की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और स्वतंत्रता दिवस की भावना को रेत के माध्यम से जीवंत रूप देने का प्रयास किया. उनकी कला ने स्थानीय लोगों और कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.

प्रथम महिला के करकमलों से सम्मानित किया गयासैंड आर्टिस्ट अजय  रावत ने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है. इस कलाकृति के लिए उन्हें सेशेल्स की प्रथम महिला के करकमलों से प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई, जो उनके जीवन का एक यादगार पल है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि उनके गांव, पुष्कर, राजस्थान और पूरे भारत की कला, संस्कृति और प्रतिभा का सम्मान है.

पिछले 17 वर्षों से सैंड आर्ट के क्षेत्र में सक्रिय है बता दें कि अजय रावत पिछले 17 वर्षों से सैंड आर्ट के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान उन्होंने सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, बेटी बचाओ, स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय पर्वों और धार्मिक विषयों पर अनेक प्रभावशाली सैंड आर्ट कलाकृतियां बनाकर लोगों को जागरूक किया है. उनकी रचनात्मक सोच और मेहनत ने उन्हें देशभर में एक अलग पहचान दिलाई है.

विदेशी धरती पर पहली बार सैंड आर्ट बनाकर सम्मान प्राप्त करना अजय रावत के कला जीवन की बड़ी उपलब्धि है. उनकी यह सफलता युवा कलाकारों के लिए भी प्रेरणा है कि समर्पण, निरंतर अभ्यास और अपनी संस्कृति से जुड़े रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Ajmer,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj