Rajasthan

Rajasthan News | Yamuna Jal Samjhota

Last Updated:June 29, 2026, 17:14 IST

Yamuna Jal Pariyojana: नई दिल्ली में राजस्थान, हरियाणा और केंद्र ने यमुना जल परियोजना के एमओए पर हस्ताक्षर किए, 33379 करोड़ की योजना से झुंझुनूं, सीकर, चूरू को पाइपलाइन से पानी मिलेगा. करीब 33 हजार 379 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत हरियाणा से भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का पानी झुंझुनूं, सीकर और चूरू तक पहुंचाया जाएगा. परियोजना के लिए करीब 3900 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे. एमओए पर हस्ताक्षर होने के बाद सरकार इसी वर्ष भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गई है.यमुना जल परियोजना पर मुहर! झुंझुनूं, सीकर, चूरू के लिए क्या बदलने वाला है?Zoomशेखावाटी के लिए यमुना जल परियोजना मंजूर, पेयजल संकट पर उम्मीद

झुंझुनू. शेखावाटी के लोगों के लिए सोमवार का दिन उम्मीद लेकर आया. वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे झुंझुनूं, सीकर और चूरू के लोगों के बीच उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब नई दिल्ली में राजस्थान, हरियाणा और केंद्र सरकार के बीच यमुना जल परियोजना को लेकर मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट यानी एमओए पर हस्ताक्षर हुए. लंबे समय से केवल चर्चा में रहने वाली इस परियोजना के आगे बढ़ने से अब लोगों को भरोसा होने लगा है कि आने वाले समय में उनके घरों तक भी यमुना का पानी पहुंच सकता है. इलाके के लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक सरकारी समझौता नहीं बल्कि कई सालों से चले आ रहे इंतजार का अहम पड़ाव है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुए इस समझौते के बाद झुंझुनूं जिले में लोगों ने खुशी जताई. भाजपा नेताओं के साथ-साथ आमजन ने भी इसे शेखावाटी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. लोगों का कहना है कि कई पीढ़ियां पानी की कमी से जूझती रहीं और अब पहली बार ऐसा लग रहा है कि समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है. अब लोगों की नजर इस बात पर है कि परियोजना का काम कितनी तेजी से आगे बढ़ता है.

हरियाणा से पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगा यमुना का पानीकरीब 33 हजार 379 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत हरियाणा से भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से यमुना का पानी झुंझुनूं, सीकर और चूरू तक पहुंचाया जाएगा. परियोजना के लिए करीब 3900 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जाएंगे. एमओए पर हस्ताक्षर होने के बाद सरकार इसी वर्ष भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गई है. योजना पूरी होने के बाद शेखावाटी के शहरों और गांवों में घर-घर यमुना का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. झुंझुनूं के लोगों का कहना है कि जिस यमुना जल परियोजना का इंतजार पिछले तीन दशक से किया जा रहा था, अब उसके धरातल पर उतरने की उम्मीद मजबूत हो गई है. लंबे समय से पेयजल संकट झेल रहे लोगों के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है. लोगों का मानना है कि यदि तय समय पर काम शुरू होकर पूरा हो गया तो आने वाले वर्षों में पानी की परेशानी काफी हद तक खत्म हो सकती है.

नेताओं ने बताया ऐतिहासिक फैसला, परियोजना को विकास से जोड़ापूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार शेखावाटी के लिए इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं दे सकती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक यमुना जल परियोजना के नाम पर सिर्फ राजनीति की, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने वादे को पूरा करते हुए एमओए करवा दिया. उन्होंने विश्वास जताया कि अब जल्द ही परियोजना का कार्य भी शुरू होगा. पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 से 2018 के दौरान लोकसभा में कई बार यमुना जल परियोजना का मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा कि आज केंद्र, राजस्थान और हरियाणा में भाजपा सरकार होने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वंभर पूनियां ने बताया कि मंगलवार को झुंझुनूं से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करेंगे. उनका कहना है कि यमुना जल परियोजना शेखावाटी के विकास और भविष्य को नई दिशा देने वाली साबित होगी.

30 साल पुराने समझौते के बाद अब आगे बढ़ी उम्मीदउल्लेखनीय है कि वर्ष 1994 में हुए यमुना जल समझौते के तहत राजस्थान को पानी आवंटित किया गया था, लेकिन करीब 30 वर्ष तक यह परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी. अब एमओए पर हस्ताक्षर होने के बाद इसे अमलीजामा पहनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है. अब लोगों को उम्मीद है कि कागजों से निकलकर यह योजना जल्द जमीन पर दिखाई देगी और शेखावाटी के लाखों लोगों को लंबे समय से चले आ रहे पेयजल संकट से राहत मिलेगी.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj