National

ऊंची लहरें, तेज हवाएं और डूबती नाव… फिर देवदूत बनकर आए कोस्ट गार्ड, समंदर से खींच लाई 6 जिंदगियां

होमवीडियोदेश

Ship Rescue Video: ऊंची लहरें, तेज हवाएं और डूबती नाव… फिर देवदूत बनकर आए कोस्ट गार्ड, समंदर से खींच लाई 6 जिंदगियां

X
title=

Ship Rescue Video: ऊंची लहरें, तेज हवाएं और डूबती नाव… फिर देवदूत बनकर आए कोस्ट गार्ड, समंदर से खींच लाई 6 जिंदगियां

 

arw img

समंदर में जिंदगी और मौत के बीच फंसे 6 मछुआरे… चारों तरफ ऊंची लहरें, तेज हवाएं और डूबती नाव… लेकिन तभी इंडियन कोस्ट गार्ड देवदूत बनकर पहुंचा और शुरू हुआ ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन, जिसने बचा लीं 6 जिंदगियां.

कर्नाटक के मंगलुरु तट के पास सोमवार शाम इंडियन कोस्ट गार्ड ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. खराब मौसम के बीच एक मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें तेजी से पानी भर रहा था. जानकारी के मुताबिक, ‘मंजू माथा’ नाम की इंडियन फिशिंग बोट समुद्र में संकट में फंस गई थी. नाव पर मौजूद 6 मछुआरों ने मदद के लिए वीएचएफ रेडियो के जरिए इमरजेंसी कॉल भेजी. यह नाव मंगलुरु के सूरतकल तट से करीब 33 नॉटिकल मील दूर थी.

संकट का संदेश मिलते ही इंडियन कोस्ट गार्ड के जहाज आईसीजीएस सचेत को तुरंत रवाना किया गया. करीब 90 मिनट की तेज कार्रवाई के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन रेस्क्यू की चुनौती आसान नहीं थी…

समुद्र में तेज हवाएं चल रही थीं, लहरें बेहद ऊंची थीं, दृश्यता कम थी और अंधेरा भी बढ़ रहा था. ऐसे हालात में हर सेकेंड बेहद अहम था. कोस्ट गार्ड की टीम ने आधुनिक तकनीक और शानदार तालमेल के साथ ऑपरेशन शुरू किया. रिमोट ऑपरेटेड लाइफ बॉय की मदद से समुद्र में फंसे सभी मछुआरों तक पहुंच बनाई गई.

कुछ ही देर में एक-एक कर सभी 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि किसी भी मछुआरे को कोई चोट नहीं आई. रेस्क्यू के बाद आईसीजीएस सचेत सभी मछुआरों को लेकर न्यू मंगलुरु पहुंचा, जहां आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj