Asian Games 2026: हरमनप्रीत कौर को एक और मौका, एशियन गेम्स के लिए महिला टीम का ऐलान, करेंगी कप्तानी

होमखेलक्रिकेट
हरमनप्रीत कौर को एक और मौका, एशियन गेम्स के लिए महिला टीम का ऐलान
Last Updated:June 30, 2026, 11:04 IST
Asian Games 2026 women team announce : एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है. चयनकर्ताओं ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी कप्तान हरमनप्रीत कौर पर भरोसा जताया है. 15 सदस्यीय टीम में प्रतिका रावल को जगह नहीं मिली है.एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान
नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के पहले दौर से हारकर बाहर हुई टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ही एशियन गेम्स में भी कप्तानी करती नजर आएंगी. निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद बीसीसीआई ने उन्हें एशियन गेम्स के लिए फिर से कप्तान नियुक्त किया है. एशियन गेम्स में भारत अपने पिछले एडिशन का गोल्ड मेडल बचाने उतरेगा.
टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ही बतौर उप कप्तान नजर आएंगी. उनके साथ अनुभवी खिलाड़ी शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को भी एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है. ऋचा घोष और जी कमलिनी को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है. बीसीसीआई के मुताबिक श्रेयंका पाटिल की एशियन गेम्स में भागीदारी उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी.
🚨 News 🚨
India Women’s squad announced for the 2026 #AsianGames in September.



