Rajasthan

Alwar News:सिलीसेढ़ झील में दिखा मगरमच्छों का कुनबा, एक साथ 15 मगरमच्छों को धूप सेंकते देख पर्यटक हैरान

Last Updated:November 01, 2026, 14:47 IST

Alwar News: अलवर की सिलीसेढ़ झील के क्रोकोडाइल पॉइंट पर सर्दी की दस्तक के साथ मगरमच्छों की हलचल बढ़ गई है. यहां एक साथ 10 से 15 छोटे-बड़े मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकते नजर आए. अनोखा नजारा देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और अपने मोबाइल कैमरों में तस्वीरें कैद करने लगे.Amazon Prime DayTop Deals Insideसर्दी आते ही बदला मगरमच्छों का अंदाज, सिलीसेढ़ में धूप सेंकते दिखे 15 मगरमच्छZoomसिलीसेढ़ झील में दिखे मगरमच्छ

अलवर. सर्द मौसम की दस्तक के साथ ही अलवर की प्रसिद्ध सिलीसेढ़ झील में वन्यजीवों की हलचल बढ़ने लगी है. झील के पास स्थित क्रोकोडाइल पॉइंट पर इन दिनों मगरमच्छों का कुनबा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां एक साथ करीब 10 से 15 छोटे-बड़े मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकते नजर आए. झील के किनारे चट्टानों और जमीन पर आराम फरमाते मगरमच्छों का यह नजारा देखकर यहां पहुंचे पर्यटक रोमांचित हो उठे.

दरअसल, सर्दी का मौसम शुरू होते ही सिलीसेढ़ झील के क्रोकोडाइल पॉइंट पर मगरमच्छों की गतिविधियां दिखाई देने लगी हैं. आमतौर पर पानी में रहने वाले मगरमच्छ ठंड के दिनों में शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकते हैं. इसी वजह से इन दिनों झील के किनारे एक साथ कई मगरमच्छ नजर आ रहे हैं. छोटे से लेकर बड़े आकार के मगरमच्छों को चट्टानों और खुले स्थानों पर धूप का आनंद लेते देखना पर्यटकों के लिए किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं है.

एक साथ मगरमच्छों को देखकर रोमांचित हुए पर्यटक

सिलीसेढ़ झील घूमने पहुंचे लोगों के लिए क्रोकोडाइल पॉइंट पर दिखाई दे रहा यह नजारा खास आकर्षण बना हुआ है. एक साथ 10 से 15 मगरमच्छों को पानी से बाहर धूप सेंकते देख पर्यटक कुछ देर वहीं रुककर उन्हें निहारते नजर आए. कई पर्यटकों ने इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया. झील की खूबसूरती के बीच मगरमच्छों का इस तरह खुले में दिखाई देना लोगों के लिए यादगार अनुभव बन गया.

धूप सेंकना है मगरमच्छों की प्राकृतिक प्रक्रिया

विशेषज्ञों के अनुसार मगरमच्छ ठंडे खून वाले जीव होते हैं, वे अपने शरीर का तापमान आसपास के वातावरण के अनुसार नियंत्रित करते हैं. सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने और तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए वे अक्सर पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकते हैं. यही वजह है कि ठंड बढ़ने के साथ झील के किनारों और चट्टानों पर उनकी मौजूदगी अधिक दिखाई देने लगती है. सिलीसेढ़ झील का यह नजारा न केवल वन्यजीव प्रेमियों बल्कि आम पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण बन रहा है. झील की प्राकृतिक सुंदरता के साथ मगरमच्छों को करीब से उनके प्राकृतिक व्यवहार में देखना यहां आने वाले लोगों के रोमांच को और बढ़ा रहा है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 14:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj