IND vs NZ: ईशान किशन का लपका गया कैच, लेकिन अंपायर ने दिया छक्का, देखते रह गए कीवी खिलाड़ी

होमखेलक्रिकेट
ईशान किशन का लपका गया कैच, लेकिन अंपायर ने दिया छक्का, देखते रह गए कीवी खिलाड़ी
Last Updated:November 01, 2026, 14:46 IST
Ishan kishan controversial not out decision: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 में ईशान किशन से जुड़े एक फैसले को लेकर तब विवाद खड़ा हो गया, जब फील्डर के कैच लेने के बाद अंपायर ने छक्का करार दिया. थर्ड अंपायर का मानना था कि फील्डर का पैर गेंद हाथ में रहते हुए जमीन से छू गया है.ईशान किशन को नॉटआउट देने पर हुआ विवाद.
नई दिल्ली. भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 5वें टी20 में ईशान किशन अपनी विस्फोटक बैटिंग को लेकर तो छाए ही रहे, लेकिन उनके जुड़ा एक फैसला चर्चा का विषय बन गया. ईशान ने कई रिकॉर्ड भी बनाए, लेकिन उनसे जुड़ा एक फैसला चर्चा का विषय बन गया. दरअसल, मिचेल सैंटनर की एक गेंद पर बड़ा शॉट खेलते हुए ईशान बाउंड्री पर कैच आउट हो गए. हालांकि, थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद छक्का दे दिया. अंपायर के इस फैसले के बाद न्यूजीलैंड का खेमा हक्का-बक्का रह गया. सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर फैंस दो हिस्सों में बंट गए. चलिए जानते हैं पूरा मामला था क्या.
क्या था पूरा मामला?पारी के 7वें ओवर में ऐसा देखने को मिला, जब कीवी कप्तानी मिचेल सैंटनर गेंदबाजी के लिए आए थे. ओवर की पहली ही गेंद पर ईशान किशन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन लॉन्ग ऑन पर फिन एलन ने शानदार कैच लपक लिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे, जिसे देखकर लगा कि ईशान आउट हो गए हैं. हालांकि, कैच पकड़ने के बाद एलन का दायां पैर बाउंड्री के बाहर जमीन को छू रहा था. ऐसे में तीसरे अंपायर को यह देखना पड़ा कि एलन ने गेंद को पैर जमीन पर लगने से पहले हवा में छोड़ दिया था या गेंद हाथ में रहते हुए उनका पैर बाउंड्री के बाहर जमीन से छू गया था.
Ishan Kishan got out but it’s went for six !!!
By the way what a catch by Finn Allen but it’s six https://t.co/PEhfoTvlcO



