Moises Henriques: 39 की उम्र में नई पारी की शुरुआत… इस देश के लिए क्रिकेट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ ऑलराउंडर, जीत चुका 11 खिताब

होमखेलक्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ ऑलराउंडर इस देश के लिए खेलेगा क्रिकेट, जीत चुका 11 खिताब
Last Updated:June 30, 2026, 17:04 IST
Moises Henriques will play for portugal cricket team: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स 2028 T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं. यह सब-रीजनल टूर्नामेंट इसी साल 14 अगस्त से फिनलैंड में शुरू होगा. हेनरिक्स अनुभवी क्रिकेटर हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उनके नेतृत्व में पुर्तगाल की टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सपना देख रही है.मोइसेस हेनरिक्स पुर्तगाल के लिए खेलेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट.
नई दिल्ली. 39 साल की उम्र में, जहां खिलाड़ी संन्यास के बारे में सोचते हैं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques) अपनी जिंदगी की एक बिल्कुल नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हेनरिक्स ने अपनी जन्मभूमि पुर्तगाल (Portugal) के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का बड़ा फैसला किया है. हेनरिक्स आगामी अगस्त में होने वाले T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में पुर्तगाल की जर्सी में नजर आएंगे. यह पुर्तगाल क्रिकेट के लिए एक बड़ा पल है कि इंटरनेशनल क्रिकेट का एक अनुभव सुपरस्टार टीम से जुड़ने जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले तीनों फॉर्मेटमोइसेस हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 44 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वह लंबे समय तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के मुख्य चेहरों में से एक रहे, लेकिन साल 2021 के बाद से उन्हें नेशनल टीम में मौका नहीं मिला. ऑस्ट्रेलिया में सीमित होते अवसरों को देखते हुए उन्होंने पुर्तगाल का रुख किया, जहां उनका जन्म हुआ था. हेनरिक्स बचपन में ही ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गए थे.
3 साल का ‘स्टैंड-डाउन’ पीरियड हुआ पूराICC के नियमों के मुताबिक, किसी फुल मेंबर देश से एसोसिएट मेंबर देश में स्विच करने के लिए खिलाड़ी को 3 साल का ‘स्टैंड-डाउन’ पीरियड पूरा करना होता है. हेनरिक्स ने यह अवधि पूरी कर ली है और अब वह पुर्तगाल के लिए खेलने के लिए तैयार हैं.
पुर्तगाल का मिशन 2028 टी20 वर्ल्ड कपपूरी संभावना है कि पुर्तगाल हेनरिक्स को कप्तान नियुक्त करेगी, जिनके नेतृत्व में टीम 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने का सपना देख रही है. पुर्तगाल के इस अभियान की शुरुआत फिनलैंड में होने वाले यूरोपियन सब-रीजनल क्वालिफायर से होगी. यह टूर्नामेंट 2028 वर्ल्ड कप का पहला क्वालिफिकेशन स्टेज है और दिलचस्प यह है कि 2028 का वर्ल्ड कप मोइसेस के पुराने घर यानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में ही संयुक्त रूप से खेला जाना है.
जीत चुके हैं 11 खिताबअपने क्रिकेट करियर के दौरान यह स्टार कर बड़े खिताब नाम कर चुका है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट, बिग बैश लीग (BBL), आईपीएल (IPL) और चैंपियंस लीग T20 को मिलाकर कुल 11 बड़े खिताब जीते हैं. सिडनी सिक्सर्स (BBL)के लिए हेनरिक्स ने 2011-12, 2019-20 और 2020-21 का खिताब जीता. आईपीएल 2016 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका निभाई. फ्रेंचाइजी क्रिकेट के अलावा हेनरिक्स ने न्यू साउथ वेल्स के साथ पांच घरेलू ट्रॉफियां जीतीं, जिनमें 2013-14 शेफील्ड शील्ड, तीन वन-डे कप खिताब और 2008-09 बिग बैश शामिल हैं. उन्होंने न्यू साउथ वेल्स (2009) और सिडनी सिक्सर्स (2012) के साथ दो बार चैंपियंस लीग T20 भी जीती.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



