रानी मुखर्जी की वो सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, फीता बांधने भी झूके, तो क्लाइमैक्स तक समझ नहीं आएगा कोई भी सीन

Last Updated:June 30, 2026, 17:58 IST
रानी मुखर्जी ने अपने करियर में हमेशा दमदार किरदार ही निभाए हैं. लेकिन साल 2012 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जो सस्पेंस और इमोशंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन रही. फिल्म की कहानी ऐसी थी कि आखिर तक लोग नजरें नहीं झुका पाए थे.
नई दिल्ली. साल 2012 में रानी मुखर्जी ने साबित कर दिया था कि वह सेकेडं लीड बनकर भी फिल्म से लाइम लाइट लूट ले जाती हैं. उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जिसमें उनका रोल यादगार बन गया था. फिल्म का सस्पेंस आपको आज भी सोचने पर मजबूर कर देगा.
रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं, उन्हीं में से एक फिल्म ‘तलाश’. इमोशंस और सस्पेंस का पूरा पैकेज मानी जाने वाली इस फिल्म का सस्पेंस ऐसा है,जो आपको आखिर तक सीट से बांधे रखने का काम करती हैं.
इस फिल्म में रानी मुखर्जी का रोल भले ही शांत नजर आता है, लेकिन कहानी में उनकी मौजूदगी काफी अहम है. फिल्म में आमिर खान ने उनके पति का रोल निभाया है. वह एक पुलिस ऑफिसर हैं.फिल्म का क्लाइमैक्स तो आपको हिलाकर रख देता है.
Add as Preferred Source on Google
फिल्म में लीड रोल में आमिर खान और करीना कपूर हैं. करीना ने फिल्म में रोजी नाम की एक प्रोस्टीट्यूट लड़की का किरदार निभाया है, जो एक हादसे में मारी जाती है. फिल्म में रानी सपोर्टिंग रोल में भी छा गई थीं.
इस फिल्म में राजकुमार राव भी नजर आए थे. फिल्म में उन्होंने आमिर खान के असिस्टेंट का रोल निभाया है. ये रोल उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में निभाया था. लेकिन आज ये फिल्म देखते हैं तो राजकुमार को इस रोल में देखकर थोड़ी हैरानी हो सकती है.
फिल्म की शुरुआत एक मशहूर अभिनेता की रहस्यमयी मौत से होती है. केस सुलझाने की जिम्मेदारी आमिर खान के किरदार पर आती है. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कई नए ट्विस्ट सामने आते हैं. हर सीन के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जाती है कि आखिर सच क्या है.
तलाश सिर्फ एक थ्रिलर फिल्म नहीं है. इसके पीछे एक बेहद इमोशनल फैमिली ड्रामा भी छिपा है. फिल्म में दिखाया गया है कि आमिर और रानी अपने बेटे की मौत के दर्द से गुजर रहे होते हैं. यही दर्द उनकी शादीशुदा जिंदगी में दूरी भी ले आता है. इस इमोशनल एंगल ने फिल्म को बाकी थ्रिलर्स से अलग बना दिया.
फिल्म में करीना कपूर खान का रोल तो आपको हिलाकर रख देगा. वह फिल्म की कहानी में ऐसा ट्विस्ट लाती है, जो फिल्म का पूरा गेम बदल देती है. करीना की स्क्रीन प्रेजेंस और उनका मिस्ट्री भरा अंदाज दर्शकों को उन्हें भूलने नहीं देता है. क्लाइमैक्स तक आप अपनी नजरें नहीं झुका पाएंगे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



