‘हमने रणनीति बना ली है…’: हैरी ब्रूक का खुलासा अंग्रेज गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू खराब करने की कर चुके हैं तैयारी

होमखेलक्रिकेट
हैरी ब्रूक का खुलासा अंग्रेज गेंदबाज वैभव का डेब्यू खराब करने की तैयारी में
Last Updated:July 01, 2026, 09:57 IST
India vs England t20 series: पूरी दुनिया में जहां भी क्रिकेट फैंस हैं इस वक्त उनकी नजर सिर्फ भारत की युवा सनसनी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर है. सब उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते देखना चाहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच से पहले कप्तान हैरी ब्रूक ने भी वैभव को लेकर बात की. हैरी ब्रूक का खुलासा अंग्रेज गेंदबाज वैभव का डेब्यू खराब करने की तैयारी में
नई दिल्ली. इंग्लैंड के टी20 कप्तान हैरी ब्रूक और उनकी गेंदबाजी यूनिट कमर कसकर तैयार है. अगर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी 1 जुलाई को सीरीज के पहले मैच में डेब्यू करते हैं तो उनसे निपटने का प्लान बना चुके हैं. आयरलैंड सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस विस्फोटक ओपनर को मौका नहीं दिया था. अभी भी साफ नहीं है कि वह डरहम में टी20I डेब्यू करेंगे या नहीं.
ब्रूक के मैच से पहले दिए बयान के मुताबिक, इंग्लैंड दोनों ही स्थितियों के लिए तैयार है. ब्रूक ने कहा, “पर्दे के पीछे काफी काम किया गया है, ताकि हम यह समझ सकें कि उन्हें उनका सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने से कैसे रोका जाए.”



