मानसून में 5 आसान स्कीन टिप्स, सारे इंफेक्शन दूर.. पाएं ग्लोइंग चेहरा, ऑयली और ड्राई स्किन वाले जरूर करें ये काम

Last Updated:July 01, 2026, 16:06 IST
Skin Care Tips: डॉक्टर अनिल पटेल के अनुसार, अगर आप इन आसान टिप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं, तो मानसून में भी आपकी त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग बनी रह सकती है. इस मौसम में थोड़ी सी सावधानी और सही देखभाल से आप स्किन इंफेक्शन से बच सकते हैं और प्राकृतिक निखार पा सकते हैं.
खंडवा. मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी साथ लेकर आता है. इस मौसम में बढ़ी हुई नमी और बैक्टीरिया के कारण स्किन इंफेक्शन, ऑयलीनेस, खुजली और पिंपल्स जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में सही स्किन केयर बेहद जरूरी हो जाता है. डॉक्टर अनिल पटेल बताते हैं कि मानसून में अपनी स्किन टाइप के अनुसार सही देखभाल करना जरूरी है. गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए बेहतर है कि नेचुरल और स्किन-फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल किया जाए.
मानसून में स्किन केयर के 5 आसान टिप्स
1. सही प्रोडक्ट्स का करें चुनाव: हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही स्किन केयर और मेकअप प्रोडक्ट्स चुनें. कोशिश करें कि केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की बजाय नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें.2. चेहरे को साफ रखना है जरूरी: दिन में कम से कम 2 बार फेस वॉश से चेहरा साफ करें. इससे स्किन पर जमा गंदगी और बैक्टीरिया हटते हैं और इंफेक्शन का खतरा कम होता है.3. त्वचा को हाइड्रेट रखें: इस मौसम में भी स्किन को मॉइस्चर की जरूरत होती है. हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि त्वचा अंदर से भी हाइड्रेट रहे.4. बारिश में भीगने के बाद तुरंत नहाएं: अगर आप बारिश में भीग जाते हैं, तो तुरंत साफ पानी से नहा लें. इससे स्किन इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा कम हो जाता है.5. सनस्क्रीन और टोनर का करें इस्तेमाल: बारिश में भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है. साथ ही माइल्ड टोनर का उपयोग स्किन को टाइट और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.
ऑयली स्किन के लिए टिप्सऑयली स्किन वालों को दिन में दो बार चेहरा धोना चाहिए. ज्यादा तेल आने पर टिशू का इस्तेमाल करें और हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं.
ड्राई स्किन के लिए टिप्सड्राई स्किन वालों को क्लींजिंग के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए. गर्म पानी से नहाने से बचें और मेकअप लगाकर कभी न सोएं.
संवेदनशील (खुजली वाली) स्किन के लिए टिप्सऐसी स्किन के लिए बिना खुशबू वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें. नए प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और साबुन रहित क्लींजर का उपयोग करें.
About the AuthorMohd Majid
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Khandwa,Khandwa,Madhya Pradesh



