Atal tunnel Accident | अटल टनल के पास कार हादसे में सीकर के युवक कैलाश की मौत

Last Updated:July 02, 2026, 16:43 IST
Sikar News: हिमाचल में अटल टनल के पास कार हादसे में सीकर के कैलाश कुमार की मौत हो गई. कार पुल की बेसमेंट में गिरी, अन्य साथी घायल. मिली जानकारी के अनुसार हादसा हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास हुआ. पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे निर्माणाधीन दूसरे पुल की बेसमेंट में जा गिरी.
अटल टनल के पास कार हादसे में सीकर के युवक की मौत
सीकर. हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमने निकले सीकर के कुछ दोस्तों की यात्रा एक दर्दनाक हादसे में बदल गई. लाहौल-स्पीति जिले में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बन रहे दूसरे पुल की बेसमेंट में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने जब कार की हालत देखी तो हर कोई सन्न रह गया.
इस हादसे में सीकर जिले के धोद निवासी 32 वर्षीय कैलाश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई. उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन कैलाश कुमार की जान नहीं बचाई जा सकी.
निर्माणाधीन पुल की बेसमेंट में जा गिरी कारमिली जानकारी के अनुसार हादसा हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास हुआ. पर्यटकों की कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे निर्माणाधीन दूसरे पुल की बेसमेंट में जा गिरी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पुल में लगे लोहे के सरिये कार के आरपार निकल गए. हादसे की भयावह तस्वीर देखकर मौके पर पहुंचे लोगों के भी होश उड़ गए. स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू कराया.
इलाज के दौरान कैलाश कुमार ने तोड़ा दमहादसे में 32 वर्षीय कैलाश कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी धोद, सीकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें अन्य घायलों के साथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस खबर के बाद उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है. कैलाश अपने साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे. किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में भी मातम फैल गया.
दो साथी गंभीर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाजइस हादसे में कैलाश कुमार के साथ यात्रा कर रहे राजेंद्र पुत्र गोविंद राम निवासी धोद और सिद्धार्थ सिंह शेखावत पुत्र झाबर सिंह निवासी खाटूश्यामजी भी घायल हो गए. इनके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल हुआ है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य किया गया. दुर्घटना की वजह से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है. वहीं सीकर में कैलाश कुमार की मौत की खबर पहुंचते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा दुख फैल गया. घूमने के लिए निकला यह सफर एक दर्दनाक हादसे में बदल गया, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Sikar,Rajasthan



