Rajasthan
जहां गूगल मैप भी खा जाता है चक्कर, अजमेर की इन गलियों का नहीं मिलता आसान रास्ता

संकरी गलियां, उलझे रास्ते…अजमेर का ऐसा इलाका जहां गूगल मैप भी हो जाता है फेल
अजमेर का दरगाह बाजार अपनी संकरी और आपस में जुड़ी गलियों के कारण आज भी लोगों के लिए किसी भूलभुलैया से कम नहीं है. यहां पहली बार आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अक्सर सही रास्ता खोजने में उलझ जाते हैं. कई बार गूगल मैप भी ऐसे रास्ते दिखा देता है जहां वाहन ले जाना संभव नहीं होता. धान मंडी, घी मंडी और मुंदड़ी मोहल्ला जैसी पुरानी बस्तियों की गलियां इतनी जटिल हैं कि स्थानीय लोगों की मदद ही सबसे भरोसेमंद साबित होती है. यही अनोखी बनावट और ऐतिहासिक माहौल दरगाह बाजार को अजमेर की खास पहचान बनाते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




