नाम भूमि आंवला लेकिन है घास, साक्षात अमृत वाला गुणों से भरा हुआ, लिवर की बीमारी का रामबाण इलाज

X

नाम भूमि आंवला लेकिन है घास, साक्षात अमृत वाला गुणों से भरा हुआ
आयुर्वेद में भूमि आंवला नाम की घास को इंसानों के लिए अमृत माना गया है. भले ही इसके नाम में आंवला है, पर यह कोई पेड़ नहीं बल्कि एक साधारण घास की तरह दिखता है, जिसे गिने-चुने लोग ही पहचान पाते हैं. कृषि सलाहकार रविकांत पांडे और 40 वर्षों के अनुभवी आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे के अनुसार यह छोटी सी घास विटामिन सी, ए, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. यह लिवर की चर्बी को हटाता है, यकृत-गुर्दे को मजबूत करता है और पथरी बनने से रोकता है. भूमि आंवला कब्ज की समस्या को दूर कर पाचन तंत्र दुरुस्त करता है. साथ ही ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है. इसके साथ ही यह शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर वायरल बीमारियों से बचाता है. इस वीडियो में आयुर्वेदाचार्य से इसके सेवन के बारे में विस्तार से जानिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



