डकैत जगन गुर्जर की आज भभूतिपुरा में होगी तीये की बैठक, भारी भीड़ जुटने की संभावना, पुलिस आई अलर्ट मोड पर

Last Updated:July 03, 2026, 12:18 IST
Dacoit Jagan Gurjar Murder Case Latest Update : कुख्यात डकैत रहे जगन गुर्जर की हत्या के बाद आज उसके गांव बाड़ी उपखंड के भभूतिपुरा में तीये की बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में बड़ी संख्या में उसके समर्थकों के जुटने की संभावना जताई जा रही है. हालात को देखते स्थानीय पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. दूसरी तरफ जगन के कातिल विष्णु जाट को आज अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार कर लिया गया है. अजमेर सिविल लाइन थाना पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है.डकैत जगन गुर्जर की बीते सोमवार को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या कर दी गई थी.
हरवीर शर्मा.
धौलपुर. डकैत जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार के बाद आज दोपहर में उसके पैतृक गांव धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड स्थित भभूतिपुरा गांव में तीये की बैठक (शोक सभा) आयोजित की जाएगी. इस बैठक में बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोगों और जगन के समर्थकों के पहुंचने की संभावना है. शोक सभा का मुख्य उद्देश्य अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई जगन गुर्जर की हत्या के बाद न्याय की मांग और प्रशासन की ओर से किए गए आश्वासनों पर चर्चा करना बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने जगन की हत्या के आरोपी विष्णु जाट को आज अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है.
जगन गुर्जर की बीते सोमवार को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या कर दी गई थी. उसके बाद बुधवार को उसके पैतृक गांव भभूतिपुरा में कड़ी पुलिस सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार किया गया था. जगन के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में इलाके के लोग जुटे थे. अब जगन का परिवार और उसके समर्थक हत्याकांड की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं. जगन गुर्जर के बेटे आसाराम गुर्जर ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोक सभा में शामिल होने की अपील की है.
जगन के बेटे ने की गुर्जर समाज से अपीलआसाराम ने कहा कि उसके पिता की जेल में धोखे से हत्या की गई है. दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए समाज का एकजुट होना जरूरी है. परिजनों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उनका कहना है कि पोस्टमार्टम से पहले पुलिस-प्रशासन के साथ जो लिखित सहमति बनी थी उस पर जल्द अमल किया जाए. यदि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा. शोक सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हो गया है.
तीये की बैठक में भारी भीड़ जुटने की संभावना हैअंतिम संस्कार में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी बनाए हुए है. जगन की तीये की बैठक में आसपास के क्षेत्रों के अलावा अन्य जिलों से भी समाज के लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. गुर्जर समाज के कई लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदेश की हाई सिक्योरिटी जेल में हुई इस घटना पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि कड़ी सुरक्षा वाली जेल में इस तरह की घटना गंभीर चिंता का विषय है. इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. फिलहाल, भभूतिपुरा में होने वाली आज की शोक सभा पर सभी की नजरें टिकी हैं. यहां न्याय की मांग के साथ-साथ आगे की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं.
अजमेर पुलिस ने आरोपी विष्णु जाट को किया गिरफ्तारइस मामले में अजमेर सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी को विष्णु जाट को आज सुबह-सुबह अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया. बाद में उसे कड़ी सुरक्षा के बीच थाने लाया गया. थाने में अब उससे हत्या को लेकर पूछताछ की जाएगी. विष्णु जाट अजमेर जेल में जगन के साथ बैरक में बंद था. विष्णु ने कबूल किया है कि उसने ही जगन को मारा है. पुलिस अब आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उससे पूछताछ कर हत्या के मूल कारणों की तह तक पहुंचने का प्रयास करेगी. आरोपी से पूछताछ के बाद इस हत्याकांड के कई और राज भी खुलने की उम्मीद है. वहीं यह भी साफ हो सकेगा कि हत्या के पीछे कारण तात्कालिक थे या फिर यह किसी बड़े षड्यंत्र का परिणाम है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan



