सुदर्शन का लगातार दूसरा सैकड़ा, पडिक्कल भी शतक के करीब, श्रीलंका ए के खिलाफ भारत की पकड़ मजबूत

होमखेलक्रिकेट
सुदर्शन का लगातार दूसरा सैकड़ा, श्रीलंका ए के खिलाफ भारत की पकड़ मजबूत
Last Updated:July 04, 2026, 00:11 IST
IND A vs SL A 2nd unofficial test: साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल की शानदार नाबाद पारियों से इंडिया-ए ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे दिन सुदर्शन ने शानदार शतक ठोका, जबकि पडिक्कल सेंचुरी के करीब हैं. स्टंप्स तक पडिक्कल ने 94 रन बना लिए हैं. तीसरे दिन इंडिया-ए की नजरें मैच में बढ़त लेने की होगी.श्रीलंका-ए के खिलाफ मजबूती स्थिति में इंडिया-ए .
नई दिल्ली. श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत भारतीय ए टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति के समय भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए थे. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने लगातार दूसरा शतक लगाया. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 184 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 104 रन बनाकर नाबाद है. सुदर्शन के साथ क्रीज पर देवदत्त पड्डिकल मौजूद हैं.
शतक के करीब पड्डिकलपड्डिकल भी शतक के करीब हैं. वह 151 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 94 रन बनाकर खेल रहे हैं. सुदर्शन और पड्डिकल के बीच अब तक 181 रन की साझेदारी हो चुकी है. भारत को एकमात्र झटका अमन मोखाड़े के रूप में लगा है. सुदर्शन के साथ पारी की शुरुआत करने आए मोखाड़े 48 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए और सुदर्शन के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की.
श्रीलंका को 366 पर समेटाइससे पहले श्रीलंका ए की पहली पारी 366 रन पर समाप्त हुई. श्रीलंका की तरफ से कप्तान सहन अराचिगे ने शानदार शतक लगाया और 207 गेंदों पर 2 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 127 रन की पारी खेली. इसके अलावा, नुवानीडू फर्नांडो ने 44 और अंजाला बंडारा ने 42 रन बनाए.
गुरनूर-सारांश की जबरदस्त बॉलिंगभारत की तरफ से गुरनूर बरार औक सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए. यश ठाकुर को 2 विकेट मिला. तीसरे दिन जब खेल शुरू होगा, तो भारत की नजर श्रीलंका ए पर बड़ी बढ़त लेने की होगी, ताकि दूसरी पारी में दबाव बनाया जा सके. सुदर्शन अपने शतक को बड़ी पारी में बदलने की कोशिश करेंगे, जबकि पड्डिकल भी एक बड़ी पारी खेलने की सोच के साथ उतरेंगे. फिलहाल भारतीय टीम श्रीलंका से 119 रन पीछे है.
About the AuthorShivam Upadhyay
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi



