Sports

Chaminda Vaas Delhi Capitals bowling coach: 761 विकेट लेने वाला बना दिल्ली कैपिटल्स का नया बॉलिंग कोच, जीत चुका है एक बार IPL

होमखेलक्रिकेट

761 विकेट लेने वाला बना DC का नया बॉलिंग कोच, जीत चुका है एक बार IPL

Last Updated:October 17, 2026, 10:04 IST

Chaminda Vaas के नाम 400 वनडे, 355 टेस्ट और छह टी-20 विकेट दर्ज हैं. श्रीलंका का यह महान तेज गेंदबाज डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल 2009 में चैंपियनशिप जीत चुका है. अब सौरव गांगुली के हेड कोचिंग वाली दिल्ली कैपिटल्स में वह तेज बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे, ये रोल पहले भारत के विश्व विजेता खिलाड़ी मुनाफ पटेल संभाल रहे थे.Amazon Prime DayTop Deals Inside761 विकेट लेने वाला बना DC का नया बॉलिंग कोच, जीत चुका है एक बार IPLZoomचामिंडा वास बने दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच

नई दिल्ली: सौरव गांगुली के हेड कोच बनते ही आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ से बड़े-बड़े नाम जुड़ने शुरू हो चुके हैं. हाल ही में युवराज सिंह बैटिंग कोच बनाए गए तो अब श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच बनाया गया है. 52 साल के चामिंडा वास पिछले बॉलिंग कोच मुनाफ पटेल की जगह लेंगे. दिल्ली की इस फ्रैंचाइजी ने शनिवार सुबह ‘X’ (ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी.

डेक्कन चार्जर्स के साथ जीत चुके हैं IPLदुनिया के महानतम लेफ्ट आर्म पेसर्स में शुमार वास अपने दिनों में डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे और IPL 2008 से 2010 के दौरान 13 मैच में उन्होंने 18 विकेट लिए थे. वह एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली उस टीम का हिस्सा थे, जिसने दक्षिण अफ्रीका में हुए दूसरे सीजन (2009) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराते हुए पहली बार खिताब जीता था.

वास के पास कोचिंग का पुराना अनुभव चामिंडुा वास को कोचिंग का पुराना अनुभव है, इससे पहले वह अपनी नेशनल टीम श्रीलंका के साथ भी काम कर चुके हैं. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के साथ उनका यह IPL में पहला कोचिंग असाइनमेंट होगा. इससे पहले वह तीन अलग-अलग मौकों पर कोच का रोल निभा चुके हैं. वास ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत न्यूजीलैंड के साथ एक छोटे से अनुबंध के जरिए की थी, जिसके बाद 2013 से 2015 तक वह दोबारा श्रीलंकाई टीम के साथ जुड़े. 2016 में T20 विश्व कप के लिए वास को आयरलैंड का गेंदबाजी कोच बनाया गया था, जिसके बाद श्रीलंका ने उन्हें फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया.

355 टेस्ट, 300 वनडे और 6 टी-20 विकेट1994 से 2009 के बीच चामिंडा वास ने अपने 15 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट, 322 वनडे और 6 T20I मैच खेले, उन्होंने टेस्ट में 355, वनडे में 400 और T20I में 6 विकेट लिए. इसके साथ ही टेस्ट में 3089 रन और वनडे में 2025 रन बनाए. टेस्ट फॉर्मेट में उनके नाम एक शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 17, 2026, 09:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj