Rajasthan

Mount Abu: माउंट आबू का प्रवेश द्वार है आबूरोड रेलवे स्टेशन, 122 ट्रेनें रुकती हैं, अब 81 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

Last Updated:July 04, 2026, 05:58 IST

Mount Abu Tourism: सिरोही जिले का आबूरोड रेलवे स्टेशन माउंट आबू और अम्बाजी शक्तिपीठ का मुख्य प्रवेश द्वार है. 145 साल पुराने इस ऐतिहासिक स्टेशन पर वंदे भारत और राजधानी समेत 122 ट्रेनों का ठहराव होता है. अजमेर रेल मंडल के इस आदर्श स्टेशन का अब 81 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जा रहा है. यहाँ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए बेहतरीन सुविधाएं, एसी वेटिंग हॉल और स्टेशन के पास ही टैक्सी व बस स्टैंड की उत्तम सुविधा उपलब्ध है.

ख़बरें फटाफट

Abu Road Railway Station: अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध हिल स्टेशन आबूराज (माउंट आबू) या गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अम्बाजी के दर्शन करने ट्रेन से आ रहे हैं, तो आपको सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आबूरोड आना पड़ता है. दिल्ली-अहमदाबाद रेलवे मार्ग पर स्थित यह रेलवे स्टेशन इन दो प्रमुख दर्शनीय स्थलों के प्रवेश द्वार (Gateway) के रूप में काम करता है. आबूरोड स्टेशन सिरोही जिले का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होने के साथ-साथ अजमेर रेलवे मण्डल का एक आदर्श रेलवे स्टेशन भी माना जाता है.

इस स्टेशन पर पर्यटकों की सुविधा के लिए आधुनिक और सुविधायुक्त 3 प्लेटफॉर्म मौजूद हैं. यहाँ की सफाई व्यवस्था को विशेष रूप से ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मैनेज किया जाता है, जिससे स्टेशन हमेशा चमकता रहता है. आबूरोड स्टेशन पर साप्ताहिक (Weekly) और दैनिक (Daily) मिलाकर कुल 122 ट्रेनों का ठहराव होता है. स्थानीय टूरिस्ट गाइड चिंटू यादव ने बताया कि माउंट आबू, अम्बाजी, प्रसिद्ध जैन तीर्थ पावापुरी जैसे पर्यटक स्थलों के अलावा अध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी संस्थान का यहाँ अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय होने से देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक ट्रेनों के जरिए यहाँ पहुँचते हैं. यहाँ से माउंट आबू की दूरी 27 किलोमीटर और देश के 51 शक्तिपीठों में से एक अम्बाजी धाम की दूरी मात्र 20 किलोमीटर है.

145 साल पुराना है आबूरोड स्टेशन का गौरवशाली इतिहासआबूरोड रेलवे स्टेशन के इतिहास की बात करें, तो राजपुताना मालवा रेलवे की ओर से 30 दिसंबर 1880 को यहाँ रेलवे स्टेशन की स्थापना की गई थी और इसका नाम बदलकर ‘आबूरोड’ रखा गया था. इसके बाद 26 अक्टूबर 1966 को भारतीय रेलवे की ओर से यहाँ एक भव्य डीजल लोको शेड स्थापित किया गया. यह डीजल शेड अजमेर रेल मंडल का एकमात्र और उत्तर-पश्चिमी रेलवे क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा डीजल शेड है, जो इसकी महत्ता को और बढ़ाता है.

देश के सभी प्रमुख मेट्रो शहरों से है सीधी कनेक्टिविटीअगर आप किसी भी बड़े या मेट्रो शहर से माउंट आबू आने की योजना बना रहे हैं, तो आबूरोड रेलवे स्टेशन के लिए आपको आसानी से सीधी ट्रेनें मिल जाएंगी. यहाँ वंदे भारत (Vande Bharat) और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के अलावा कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है. यहाँ से दिल्ली, मुंबई, जयपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देश के सभी प्रमुख शहरों के लिए ट्रेन कनेक्टिविटी उपलब्ध है.

पर्यटन के साथ-साथ औद्योगिक रूप से भी है महत्वपूर्णपर्यटन के अलावा औद्योगिक दृष्टि से भी यह स्टेशन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. स्टेशन के पास ही रीको (RIICO) के 4 बड़े इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हैं. इन औद्योगिक क्षेत्रों में मार्बल, ग्रेनाइट, सीमेंट और स्टील की बड़ी इकाइयां स्थापित हैं, जिनका माल देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों में भी बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट किया जाता है.

81 करोड़ की लागत से होगा वर्ल्ड क्लास कायाकल्पअजमेर मंडल के वरिष्ठ जन संपर्क निरीक्षक के अनुसार, इस रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और कायाकल्प के लिए रेलवे द्वारा 81 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया गया है. वर्तमान में भी स्टेशन पर पर्यटकों की सुविधा के लिए एसी वेटिंग हॉल और नॉर्मल वेटिंग हॉल शानदार तरीके से बने हुए हैं. माउंट आबू या अम्बाजी जाने के लिए टैक्सी और बस की सुविधा रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर से ही पर्यटकों को आसानी से मिल जाती है, क्योंकि रोडवेज का मुख्य बस स्टैंड यहाँ से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Abu Road,Sirohi,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj