Sports

वैभव सूर्यवंशी का खौफ क्या है…जरा अंग्रेजों से पूछो, ENG टीम कर रही दुआ- भगवान प्लीज बचा लो

होमखेलक्रिकेट

वैभव का खौफ जरा अंग्रेजों से पूछो, ENG टीम कर रही दुआ- भगवान प्लीज बचा लो

Last Updated:July 04, 2026, 07:18 IST

Vaibhav Sooryavanshi Debut News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है. पूरी दुनिया को उनके डेब्यू का इंतजार है. मगर अभी से ही इंग्लैंड की टीम खौफजता है. वैभव के खिलाफ रणनीति बनाने में जुटी है. इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने स्वीकार किया कि वैभव को रोकने के लिए पर्दे के पीछे काफी तैयारी की गई है, जबकि ऑलराउंडर सैम करन ने भी उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि वह इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी न खेलें. अब सभी की नजर भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज पर है कि आखिर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में डेब्यू का मौका कब मिलता है.वैभव का खौफ जरा अंग्रेजों से पूछो, ENG टीम कर रही दुआ- भगवान प्लीज बचा लोZoomवैभव सूर्यवंशी की कहानी अद्भुत, हमारे खिलाफ उनका करिश्माई प्रदर्शन न आए: सैम करन

Vaibhav Sooryavanshi Debut News: वैभव सूर्यवंशी की दुनिया दीवानी है. सूर्यवंशी का डेब्यू शो देखने को दुनिया बेताब है. सबके मन में यही सवाल है- सूर्यवंशी की तोड़फोड़ वाली बैटिंग देखने के लिए अब कितना इंतजार करना होगा? एक ओर क्रिकेट फैन्स वैभव सूर्यवंशी को चौके-छक्के मारते देखना चाहते हैं. वहीं अंग्रेज वैभव के डेब्यू से पहले से ही खौफजदा हैं. जी हां, वैभव सूर्यवंशी का अब तक डेब्यू नहीं हो पाया है. सबको इंतजार है कि इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें चांस जरूर मिलेगा. बहरहाल, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का पूरी दुनिया में खौफ है. यह खौफ इंग्लिश खिलाड़ियों के चेहरे पर भी झलक रहा है. इंग्लैंड के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के टैलेंट का लोहा तो मान रहे, मगर ऊपर वाले से मन ही मन अपने खिलाफ वैभव का बल्ला न चलने की गुहार भी लगा रहे हैं.

जी हां, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है. एक मैच हो चुका है. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिल पाया है. इससे पहले वह आईपीएल और टीम इंडिया ए में छाए हुए थे. टीम इंडिया के लिए अभी तक डेब्यू नहीं करने वाले वैभव सूर्यवंशी की धमक इंग्लिश टीम के ड्रेसिंग रूम तक पहुंच चुकी है. सुबह-शाम इंग्लैंड टीम के ड्रेसिंग रूम में केवल वैभव सूर्यवंशी की ही चर्चा हो रही है. प्लानिंग हो रही है. रणनीति बन रही है कि अगर वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होता है तो कैसे उससे निपटा जाए. कैसे उसके बल्ले को खामोश रखा जाए. इंग्लिश टीम का कप्तान हो या गेंदबाज हर कोई वैभव की बल्लेबाजी से खौफजदा है. तभी तो हर पल उसके खिलाफ रणनीति बन रही है.

अंग्रेजों का पूरा फोकस वैभव परपहले हैरीब्रुक की बात करते हैं. जी हां, इंग्लिश टीम के कप्तान हैरी ब्रूक का कहना है कि अंग्रेज गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू खराब करने की तैयारी कर चुके हैं. हैरी ब्रूक का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी अगर डेब्यू करते हैं तो हमने उनके खिलाफ रणनीति बना ली है. ब्रूक का कहना है, ‘पर्दे के पीछे काफी काम किया गया है, ताकि हम यह समझ सकें कि वैभव सूर्यवंशी को उनका सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने से कैसे रोका जाए.’ हालांकि, हैरी ब्रूक तारीफ भी करते हैं. वह कहते हैं कि वैभव बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल की है, वह असाधारण है. अब जरा सोचिए कि इंग्लिश कप्तान का भी पूरा ध्यान केवल वैभव पर ही है. वह भी तब, जब उसका डेब्यू भी नहीं हुआ है.

सैम करन तो हैरी ब्रूक से भी अधिक खौफजदाअब वैभव से खौफ खाने वालों की फेहरिस्त में अगला नाम है सैम करन. इंग्लिश टीम के अलराउंडर. सैम करन तो हैरी ब्रूक से भी अधिक खौफजदा हैं. वो तो अभी से ही दुआ कर रहे हैं कि वैभव का बल्ला उनकी टीम के खिलाफ न चले. हालांकि, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चुने जाने को अद्भुत बताया. सैम करन वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे. वह कहते हैं कि वैभव सच में अविश्वसनीय है. उसे वह अटेंशन मिल रही है जिसका वह हकदार है. हालांकि, उनके चेहर और बोली में खौफ है. मसलन वह कहते हैं कि ‘मैं चाहता हूं कि वह हमारे खिलाफ अच्छा न करे. हमारे खिलाफ करिश्माई प्रदर्शन न आए.’

वैभव को शायद आज के मुकाबले में मौका मिल सकता है.

अंग्रेज कर रहे सलाम, मगर खौफ भी खा रहेआप सोच सकते हैं कि वैभव के टैलेंट को अंग्रेज भी सलाम कर रहे हैं. मगर खेल की प्रतिद्वंदिता में अंग्रेज खिलाड़ी भगवान से गुहार लगा रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी के खौफ से बचा लो. बहरहाल, वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में अपने बल्ले से जौहर दिखाने का मौका कब मिलता है, यह सबसे बड़ा सवाल है. यह उस सवाल से भी बड़ा है कि बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा? ठीक उसी तरह अभी की स्थिति है कि आखिर वैभव का डेब्यू कब होगा? आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी-20 है. देखने वाली बात है कि सैंजू सैमसन के लगातार फ्लॉप शो के बाद भी वैभव के लिए टीम में जगह बनाई जाती है या नहीं.

About the AuthorShankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj