गर्मी में बच्चे को AC में सुलाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

X

गर्मी में बच्चे को AC में सुलाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
गर्मी बढ़ने के साथ छोटे बच्चों को एसी में रखने को लेकर माता-पिता के मन में कई सवाल रहते हैं. कई लोगों को डर होता है कि एसी की ठंडी हवा से बच्चा बीमार पड़ सकता है. हालांकि, बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि सही तापमान पर एसी चलाने से बच्चों को कोई नुकसान नहीं होता. छोटे बच्चों को एसी वाले कमरे में रखा जा सकता है, लेकिन कमरे का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना चाहिए. बहुत कम तापमान पर एसी चलाने से कमरे में ड्राइनेस बढ़ जाती है. इससे बच्चों की नाक और गला सूख सकता है. कुछ मामलों में नाक से खून आने की समस्या भी हो सकती है. अगर बच्चा बार-बार नाक खुजला रहा हो, सोते समय गले से आवाज आ रही हो या गला सूखने की शिकायत हो, तो यह एसी की ठंडी हवा और अधिक ड्राइनेस का संकेत हो सकता है. इसके अलावा एसी के फिल्टर की नियमित सफाई भी जरूरी है, क्योंकि गंदे फिल्टर में बैक्टीरिया और धूल जमा होने से बच्चों को एलर्जी की समस्या हो सकती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



