Entertainment

‘फराह ने आगाह किया था’, साजिद खान संग अफेयर की अफवाहों पर गीता कपूर की दो टूक, 53 की आयु में पार्टनर की तलाश

Last Updated:July 04, 2026, 23:58 IST

गीता कपूर की निजी जिंदगी किसी-न-किसी वजह से चर्चा में रहती है. कुछ वक्त पहले उनकी सिंदूर लगाए तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं. तब उनकी शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं. गीता कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने अफेयर, संपत्ति और निजी जिंदगी के तमाम पहलुओं पर बात की. उन्होंने साजिद खान के साथ अफेयर की अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया. गीता कपूर की करोड़ों की प्रोपर्टी और लग्जरी लाइफ को लेकर भी बड़े दावे हुए, मगर उन्होंने इसे खारिज कर दिया. 53 साल की गीता कपूर फिलहाल सिंगल हैं. उन्हें अब भी एक अच्छे पार्टनर की तलाश हैं.

नई दिल्ली: कोरियोग्राफर गीता कपूर को उनके फैंस प्यार से ‘गीता मां’ भी कहते हैं. वे अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं. वे अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोपर्टी को लेकर उड़ रही अफवाहों की वजह से सुर्खियों में रही हैं. कुछ रिपोर्ट्स दावा कर रही थीं कि उनके पास करोड़ों की प्रोपर्टी और कई बंगले-गाड़ियां हैं. साथ ही, फिल्ममेकर साजिद खान के साथ उनके अफेयर की खबरें भी उड़ रही थीं. अब गीता कपूर ने इन सभी अफवाहों पर अपना पक्ष रखा है. (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर से सिद्धार्थ कनन ने इंटरव्यू में पूछा कि क्या वाकई साजिद खान ने उन्हें कभी प्रपोज किया था? उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया. गीता ने हंसते हुए बताया कि उन्होंने साजिद खान के साथ फिल्म ‘हे बेबी’ में काम किया था और उस वक्त वह बहुत छोटी थीं. साजिद अक्सर उन्हें सेट पर आइसक्रीम खिलाने ले जाया करते थे, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं था कि उनके बीच कोई लव स्टोरी थी. (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर ने उन खबरों पर भी अपनी भड़ास निकाली, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह करोड़ों की मालकिन हैं और उनके पास आलीशान गाड़ियां, 5-6 बंगले हैं. उन्होंने कहा कि उनके बारे में मीडिया और इंटरनेट पर बहुत सारी गलत और मनगढ़ंत बातें फैलाई जाती हैं. लोग ऐसा दिखाते हैं जैसे उनके पास पैसों का कोई अंबार लगा हुआ है, जबकि असलियत इससे कोसों दूर है.<br />(फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

Add as Preferred Source on Google

गीता मां ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन पर बात करते हुए कहा कि वे इंडस्ट्री में अपनी पसंद का काम करती हैं. उनके पास उतना ही पैसा है, जितने में उनकी जिंदगी आराम से और बिना किसी परेशानी के कट सके. उन्होंने सिर्फ अपनी जरूरत के मुताबिक ही बचत की है, न कि कोई अकूत संपत्ति खड़ी की है. (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर ने उन लोगों पर तंज कसा जो दावा कर रहे हैं कि उनके पास बहुत पैसा है. वे बोलीं कि प्लीज मुझे भी वह पैसा दिखा दें, ताकि मैं आगे अपने बिल बनाकर भेज सकूं. गीता कपूर ने साफ शब्दों में कहा कि उनके पास कोई एक्स्ट्रा पैसा नहीं है. उन्हें इसमें कोई हिचकिचाहट या छिपाने वाली बात नहीं लगती. (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर ने साफ कहा कि वह शादियों में कोरियोग्राफी करने से कतराती हैं, इसलिए उनके पास कोई ब्लैक मनी या छिपी हुई रकम नहीं है. आजकल वह सिर्फ डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के लिए ही काम कर रही हैं और इसी से उनकी कमाई होती है. गीता के पास मुंबई में एक खूबसूरत सा घर है, जहां वह अपना अच्छा वक्त बिताती हैं. (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर 53 साल हो चुकी हैं. वे फिलहाल अकेले जिंदगी जी रही हैं. उन्हें अब तक कोई परफेक्ट लाइफ पार्टनर नहीं मिला है. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ का राज खोलते हुए कहा कि वे आज भी अकेली हैं और उन्हें अभी भी एक अच्छे ‘बेटर हाफ’ की तलाश है.<br />(फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

गीता कपूर ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि भला उस उम्र में कोई प्यार के बारे में सोचता है क्या? उन्होंने एक दिलचस्प बात बताई कि साजिद की बहन फराह खान ने उन्हें पहले ही आगाह कर दिया था. फराह ने उनसे कहा था कि उनका भाई थोड़ा शैतान और चंचल स्वभाव का है, इसलिए अगर वह कभी थोड़ा-बहुत फ्लर्ट भी करे, तो उसकी बात का बुरा मत मानना. मगर साजिद ने उन्हें कभी प्रपोज नहीं किया. (फोटो साभार: Instagram@geeta_kapurofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj