Entertainment

कभी दवाइयां बेचता था ये एक्टर, 1 ही शो से 14 साल करता रहा राज, बाहर होते ही मेकर्स पर ठोक दिया था केस

Last Updated:July 09, 2026, 13:26 IST

एक्टिंग की दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें नाम कमाने के लिए ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं पड़ी. उन्होंने 1 ही रोल से वो पहचान बनाई जिसके जरिए उन्हें बड़ी सफलता मिली. टीवी और फिल्मों की दुनिया में ऐसे बहुत से एक्टर्स हैं. इन्हीं में से एक हैं, शैलेश लोढ़ा. वह कभी बतौर सेल्समैन भी काम किया करते थे. लेकिन महज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जरिए वह टीवी के सुपरस्टार बन गए.

नई दिल्ली. टीवी की दुनिया के चहीते स्टार हैं शैलेष लोढ़ा. आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. अपने महज 1 किरदार के जरिए उन्होंने ऐसी पहचान बनाई है, जो किसी भी अभिनेता के लिए आसान नहीं. वह मशहूर कवि और लेखक भी हैं. लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष भी किया है.

शैलेश ने शुरुआत में काफी बुरे दिन भी देखे हैं. एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वह एक फार्मेसी में सेल्समैन के तौर पर काम करते थे.इसी नौकरी के जरिए वह अपने गुजर बसर किया करते थे.

लिखने-पढ़ने का शौक तो शैलेश लोढ़ा को बचपन से ही रहा है. लेकिन उन्होंने कविता लिखना कभी बंद नहीं किया.देखते ही देखते वह बेहतरीन कवि बन गए. शुरुआत में उन्होंने काफी संघर्ष किया है, वह नौकरी भी करते थे और कवि सम्मेलनों में भी जाते थे.

Add as Preferred Source on Google

एक वक्त तो ऐसा भी आया जब वह पूरी तरह से कविता और मंचीय प्रस्तुतियों पर फोकस करने लगे थे. उन्होंने बतौर कॉमेडियन भी अपनी अलग पहचान बनाई. इसके बाद ही उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’से जुड़ने का मौका मिला था.

असित कुमार मोदी ने साल 2008 में शैलेश लोढ़ा से इस शो को लेकर संपर्क किया. शैलेश ने मुंबई एयरपोर्ट पर इस शो की कहानी सुनाई थी.शैलेश को कॉन्सेप्ट पसंद आया और उन्होंने इस शो में काम करने के लिए हामी दे दी. इसके बाद ही उन्होंने इस शो के लिए हामी दी और इसके नैरेटर भी बने.

इसके बाद तो उन्होंने इस शो के जरिए फैंस का ऐसा दिल जीता कि वह इस शो के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक बन गए. इसके बाद वह इसी शो में 14 साल तक बने रहे. शैलेश लोढ़ा का ये रोल लोगों के जहन में बस गया.

इस शो में उनका सफर काफी पसंद किया गया था. लोग अक्सर उनके रोल की चर्चा करते और उनके बारे में बात करते. शो में वह जब-जब आते समा बंध जाता था. उन्होंने इस शो के जरिए ताउम्र मिलने वाली पहचान बनाई थी.

शैलेश लोढ़ा की जिदंगी में एक समय ऐसा आया, जब उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा था. उन्होंने मेकर्स पर भुगतान न करने और खराब बिहेव का आरोप लगाया था. इसके बाद कानूनी लड़ाई भी शुरू हुई थी. लेकिन जीत शैलेश की ही हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj