क्या ढककर रखे खाने से भी हो सकता है डायरिया? बरसात में खतरा ज्यादा, मिर्जापुर की डाइटिशियन ने बताई वजह

Last Updated:July 09, 2026, 17:59 IST
Health Tips For Rainy Season : डायरिया किसी भी सीजन में हो सकता है, लेकिन गर्मियों और बदलते मौसम में इसका खतरा बढ़ जाता है. मानसून की दस्कर के साथ इसका खतरा बढ़ गया है. इसकी वजह है संक्रमण और बैक्टीरिया के लिए अनुकूल वातावरण का मिलना. मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह लोकल 18 से बताती हैं कि अक्सर लोग ढका खाना खाने लगते हैं, लेकिन चम्मच, कलछुल या पौनी को खुले में रख देते हैं, ये आदत घातक हो सकती है. अगर फ्रिज में खाना रखा है तो उसे नॉर्मल टेम्परेचर पर लाने के बाद फिर से गरम करिए. इसके बाद खाइए.
मिर्जापुर. बदलते मौसम में बच्चों को सबसे ज्यादा डायरिया का खतरा रहता है. डायरिया फैलने की सबसे मुख्य वजह लापरवाही है. खान-पान के साथ साफ सफाई न रखने की वजह से बच्चे डायरिया की चपेट में आ जाते हैं. लोकल 18 ने इस बारे में मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ज्योति सिंह से बात की. डॉ. ज्योति बताती हैं कि डायरिया किसी भी सीजन में हो सकता है, लेकिन गर्मियों और बदलते मौसम में इसका खतरा बढ़ जाता है. कारण है इन्फेक्शन और बैक्टीरिया के लिए प्रॉपर टेम्परेचर का मिलना. ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे डायरिया को रोका जा सकता है. डॉ. ज्योति बताती हैं कि डायरिया से बचाव के लिए बासी खाना बच्चों को बिल्कुल नहीं देना चाहिए. अक्सर लोग ढका खाना खाने लगते हैं, लेकिन चम्मच, कलछुल या पौनी को खुले में रख देते हैं.
बर्तनों का रखें ख्याल
डॉ. ज्योति बताती हैं कि खुले में रखें बर्तनों पर मक्खियां बैठती हैं और फिर वो खाने को कंटामिनेट करती हैं. इसलिए उन चीजों को भी अगर हम बार-बार अलग, साफ यूज करेंगे तो अधिक बेहतर है. अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो खाने के पास एक कटोरी में पानी रखिए और चम्मच या करछुल को उसके अंदर डाल के रखिए. इससे दो फायदा होगा. एक तो आपको बर्तन धुलने में प्रॉब्लम नहीं होगी और दूसरा कंटामिनेशन से बचे रहेंगे.
एक घंटे से ज्यादा न रखें
डॉ. ज्योति के मुताबिक, कोई भी कटा फल एक घंटे के भीतर ही खा लें. ज्यादा देर तक फल काटकर रखने से दिक्कत हो सकती है. फल को काटने के एक-दो घंटे बाद नहीं देना है. इसी तरीके से सलाद या गर्मियों में स्प्राउट वगैरा भी धुल कर और हल्का स्टीम करके ही खाएं. अगर फ्रिज में खाना रखा है तो उसे नॉर्मल टेम्परेचर पर लाने के बाद फिर से गरम करिए. फिर खाइए. ये सारे उपाय बच्चों को डायरिया से बचा सकते हैं. खाना खाने से पहले हाथ धुलना है. वॉशरूम यूज करने के बाद हाथ धुलना है. अगर आप बच्चे को खाना खिला रहे हो, तब भी हाथ धुलना है. जब भी आप खाने की कोई भी चीज छूने वाले हों या बच्चा छूने वाला है तो उससे पहले एक बार हाथ जरूर धुल लेना चाहिए.
About the AuthorPriyanshu Gupta
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mirzapur,Uttar Pradesh



