Sports

Who is Amiya Dev: क्या करती हैं कपिल देव की लाडली बिटिया? पिता के नक्शेकदम से दूर इस फील्ड में बना रही हैं नाम

होमखेलक्रिकेट

क्या करती हैं कपिल देव की बेटी? पिता से अलग इस फील्ड में बना रही हैं नाम

Last Updated:July 10, 2026, 11:25 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव अक्सर मीडिया में दिखते रहते हैं, लेकिन उनकी फैमिली लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं. कपिल देव के परिवार में उनकी वाइफ और एक बेटी हैं. ऐसे में आइए जानते हैं भारत को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान की बेटी क्या करती हैं और कैसे वह अपने पिता से अलग हैं. क्या करती हैं कपिल देव की बेटी? पिता से अलग इस फील्ड में बना रही हैं नामZoomकपिल देव अपनी बेटी और वाइफ के साथ

नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि क्रिकेटर के बच्चे उन्हीं नक्शे कदम पर चलते हैं. ऐसे कई उदाहरण हैं. सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन हो या फिर राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग या सुनील गावस्कर के बच्चे. इन सबे के लाडले क्रिकेटर बने, लेकिन सबके साथ ऐसा नहीं है कि वह इस का स्टार बने. अनिल कुंबले के बेटे ने हाल ही में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी. कुंबले ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के लिए भावुक मैसेज भी लिखा था.

ऐसा ही कुछ भारत को पहली बार विश्व कप का खिताब जिताने वाले दिग्गज कप्तान कपिल देव बेटी करती हैं. कपिल देव की बेटी का नाम अमिय देव है. अमिय अपने पिता की तरह मीडिया पर लाइम लाइट से दूर रहकर चुपचाप बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में जुटी हईं हैं. दरअसल, अमिय फिल्म में मेकिंग में अपना करियर बनाने में लगी हैं.

पिता बायोग्राफी को किया था अस्सिट

अमिय देव अपने पिता कपिल देव की जीवन पर बनी 83 में अस्सिटेंट डायरेक्टर के तौर काम की है. 83 के अलावा एमिय ने 2024 में बनी चंदू चैंपियन में स्क्रिप्ट पर काम किया है. इसके अलावा भी अमिया कई अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं.

पिता की लाडली हैं अमिय देव

बता दें कि अमिय का जन्म 16 जनवरी 1996 में हुई थी. वह कपिल देव और रोमी भाटिया की इकलौती संतान हैं. खास तौर पर अमिय अपने पिता से बहुत करीब हैं. अमिय की पढ़ाई-लिखाई लंदन में हुई. पढ़ाई के बाद उनका मन फिल्म मेकिंग में लगने लगा. साल 2019 में जब 83 की शूटिंग चल रही थी, तब डायरेक्टर कबीर खान ने एक फोटो शेयर की थी और बताया कि उस फोटो में जो लड़की हैं वह कपिल देव की बेटी हैं. इसके बाद दुनिया को ये पता लगा कि अमिय बॉलीवुड में फिल्म मेकिंग में अपना करियर बना रही हैं.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj