Entertainment

कंफर्म हुआ शहनाज-राघव का रिश्ता? बर्थडे में हाथों में हाथ डाले साथ दिखा रूमर्ड कपल, खुश दिखे आर्यन खान

Last Updated:July 10, 2026, 11:49 IST

क्या सच में कन्फर्म हो गया शहनाज़ गिल और राघव जुयाल का रिश्ता? राघव के 35वें बर्थडे बैश से सामने आए वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. पार्टी के बाद एक-दूसरे का हाथ थामे बाहर निकला यह रूमर्ड कपल, राघव का प्रोटेक्टिव अंदाज देख फैंस उन्हें ‘ग्रीन फ्लैग’ बता रहे हैं. इस ग्रैंड जश्न में किंग खान के लाडले आर्यन खान भी सरप्राइज एंट्री मारते दिखे. पूरी खबर यहाँ पढ़ें!कंफर्म हुआ शहनाज-राघव का रिश्ता? बर्थडे में हाथों में हाथ डाले दिखा रूमर्ड कपZoom

नई दिल्ली: एक्टर और डांसर राघव जुयाल 10 जुलाई को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर एक शानदार पार्टी रखी गई, जहां मनोरंजन जगत के कई बड़े सितारे बधाई देने पहुंचे. इस बर्थडे बैश मे सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और शहनाज़ गिल ने. आर्यन खान आमतौर पर पार्टीज़ में बहुत ही सिलेक्टेड जगहों पर नजर आते हैं, ऐसे में राघव की बर्थडे पार्टी में उनका पहुंचना फैंस के लिए काफी बड़ा सरप्राइज रहा.

वहीं दूसरी तरफ, राघव जुयाल के साथ डेटिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शहनाज़ गिल भी इस जश्न का हिस्सा बनीं.

पार्टी में लगा सितारों का मेला

राघव जुयाल के इस खास दिन को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए उनके करीबी दोस्तों ने कोई कसर नहीं छोड़ी. पार्टी में आर्यन खान बिल्कुल कूल और कैजुअल लुक में नजर आए. जैसे ही आर्यन ने वेन्यू में एंट्री ली, पैपराजी के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए. सोशल मीडिया पर राघव और आर्यन की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आर्यन के अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई और पॉपुलर चेहरे भी इस जश्न को इन्जॉय करते हुए दिखे.

शहनाज गिल ने बटोरी सुर्खियां

इस पूरी पार्टी में जिस एक चेहरे पर सबकी नजरें टिकी थीं, वो थीं शहनाज गिल. राघव और शहनाज के लिंकअप और डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर काफी समय से चलती आ रही हैं, हालांकि दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं. इस बर्थडे बैश में शहनाज काफी खूबसूरत अंदाज में पहुंचीं. डेटिंग की खबरों के बीच राघव के इस खास दिन पर शहनाज का वहां मौजूद होना फैंस के बीच दोबारा चर्चा का विषय बन गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

राघव जुयाल के इस बर्थडे बैश की कई इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान राघव और शहनाज़ गिल की बॉन्डिंग ने खींचा है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब हर तरफ छाए हुए हैं. वायरल वीडियो में आर्यन खान, राघव जुयाल और शहनाज़ एक साथ पार्टी करने के बाद बाहर निकल रहे हैं. इस दौरान शहनाज़ और राघव एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दिए.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj