Rajasthan

घर में सो रहे शख्स के होंठ पर सांप ने डसा, झाड़ू लगाती महिला को कोबरा ने काटा! अलवर में एक दिन में 3 मामले

Last Updated:July 10, 2026, 12:27 IST

Alwar Snake Bite News: अलवर जिले में मानसून शुरू होते ही सांप के डसने की घटनाओं में तेजी देखने को मिल रही है. एक ही दिन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन लोगों को जहरीले सांपों ने डस लिया, जिन्हें गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. पहला मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मिलकपुर गांव का है, जहां घर में सो रहे गुरदीप सिंह के होंठ पर सांप ने काट लिया. दूसरा मामला राजगढ़ का है, जहां जगन देवी झाड़ू लगा रही थीं, तभी अचानक निकले कोबरा ने उन्हें डस लिया. तीसरा मामला सदर थाना क्षेत्र के चिकानी गांव का है, जहां रीना देवी के हाथ में जहरीले सांप ने काट लिया. चिकित्सकों की निगरानी में तीनों का इलाज जारी है. विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के कारण बिलों में पानी भरने से सांप आबादी वाले इलाकों की ओर निकल रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

घर में सो रहे शख्स के होंठ पर सांप ने डसा, झाड़ू लगाती महिला को कोबरा ने काटा!Zoomघर में सो रहे शख्स के होंठ पर सांप ने डसा,

अलवर. राजस्थान में मानसून की दस्तक और बारिश का दौर शुरू होते ही आम जनजीवन जहां एक ओर प्रभावित हुआ है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण और शहरी इलाकों में सांपों का खतरा बेहद बढ़ गया है. बारिश के कारण जमीन के भीतर सांपों के बिलों में पानी भर जाने से ये जहरीले जीव सुरक्षित ठिकानों की तलाश में रिहाइशी और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं. इसी कड़ी में अलवर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से एक ही दिन में सर्पदंश (सांप के डसने) के तीन गंभीर मामले सामने आए हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

सर्पदंश का पहला और चौंकाने वाला मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के मिलकपुर गांव से सामने आया है. यहां रहने वाले गुरदीप सिंह अपने घर में आराम से सो रहे थे. इसी दौरान एक जहरीला सांप रेंगता हुआ उनके बिस्तर पर चढ़ गया. इससे पहले कि गुरदीप कुछ समझ पाते या उनकी आंख खुलती, सांप ने सीधे उनके होंठ पर डस लिया. गुरदीप की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उनकी बिगड़ती हालत को देख हक्के-बक्के रह गए.

घर में झाड़ू लगा रही महिला को कोबरा ने डसादूसरा मामला राजगढ़ क्षेत्र का है, जहां घर की सफाई के दौरान एक महिला हादसे का शिकार हो गई. जानकारी के अनुसार, राजगढ़ निवासी जगन देवी अपने घर में रोज की तरह झाड़ू लगा रही थीं. तभी अचानक कोने में छिपे एक बेहद जहरीले कोबरा सांप ने उन पर हमला कर दिया और पैर में डस लिया. कोबरा के काटते ही महिला अचेत होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें संभाला.

चिकानी गांव में महिला के हाथ पर सांप ने मारा डंकइसी तरह तीसरा मामला सदर थाना क्षेत्र के चिकानी गांव से सामने आया. यहां रहने वाली रीना देवी को भी एक जहरीले सांप ने अपना शिकार बनाया. रीना देवी घर के किसी काम में व्यस्त थीं, तभी अचानक निकले सांप ने उनके हाथ पर डंक मार दिया. देखते ही देखते जहर के असर से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी.

सामान्य चिकित्सालय के ऑब्जर्वेशन वार्ड में इलाज जारीतीनों ही मामलों में पीड़ितों की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत जिला मुख्यालय स्थित सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया. मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल के विशेष ‘ऑब्जर्वेशन वार्ड’ में भर्ती किया है. फिलहाल, तीनों ही मरीज वरिष्ठ चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में हैं, जहां उन्हें एंटी-स्नेक वेनम (Anti-Snake Venom) और अन्य जरूरी जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं.

बारिश में बरतें विशेष सावधानीचिकित्सकों और वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दिनों में सांपों के बिलों में पानी भरने से वे बाहर निकलते हैं और अंधेरे या सूखे कोनों में छिप जाते हैं. ऐसे में लोगों को घरों के आसपास सफाई रखनी चाहिए, रात को सोते समय जमीन के बजाय चारपाई का इस्तेमाल करना चाहिए और अंधेरी जगहों पर जाने से पहले टॉर्च का प्रयोग जरूर करना चाहिए.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Alwar,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj