Rajasthan

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा उदयपुर, चांदी के रथ निर्माण का शुभारंभ, रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में

Last Updated:July 10, 2026, 19:24 IST

उदयपुर में 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जगदीश मंदिर में विधि-विधान के साथ चांदी के रथ को जोड़ने का कार्य शुरू हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों और जय जगन्नाथ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा. 11 हजार केसरिया ध्वजों और 1100 से अधिक कलशधारी महिलाओं के साथ इस बार की रथयात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी.

उदयपुर. भगवान जगन्नाथ की 16 जुलाई को निकलने वाली भव्य रथयात्रा को लेकर शहर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. रथयात्रा की तिथि नजदीक आते ही श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार शाम जगदीश मंदिर में संध्या आरती के बाद परंपरा के अनुसार जगदीश चौक परिसर का गोमूत्र से शुद्धिकरण किया गया. इसके बाद गणपति पूजन के साथ भगवान जगन्नाथ के चांदी के रथ को जोड़ने का कार्य विधिवत शुरू हुआ.पूरे धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ देर रात चांदी के रथ के विभिन्न हिस्सों को जगदीश चौक प्रांगण में उतारा गया. ढोल-नगाड़ों की गूंज और “जय जगन्नाथ” के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा. इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी जगदीश चौक पहुंचे और रथ निर्माण कार्य का शुभारंभ देखा.

रथ निर्माण कार्य में तकनीकी विशेषज्ञ गोपाल सुथार, अंबालाल लोहार, घनश्याम चावला और प्रेमदास वैष्णव अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं. पहले दिन ही रथ निर्माण का लगभग 20 से 25 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया. समिति के अनुसार, अगले दो दिनों में चांदी के रथ के सभी हिस्सों को जोड़कर उसे अंतिम स्वरूप दे दिया जाएगा. रथ के फोल्डिंग हिस्सों सहित अन्य संरचनाओं को जोड़ा जाएगा, जबकि 12 जुलाई तक पूरा रथ पूरी तरह तैयार हो जाएगा.श्री रथ समिति के अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली ने बताया कि चांदी के रथ को तैयार करने में करीब दो दिन का समय लगता है. निर्माण कार्य पूरा होने तक रथ को रातभर जगदीश चौक परिसर में ही रखा जाएगा. इसकी सुरक्षा के लिए समिति के कार्यकर्ता पूरी रात तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

इस बार की रथयात्रा को लेकर पूरे शहर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिल रहा है. यात्रा मार्ग को भगवामय बनाने के लिए 11 हजार से अधिक केसरिया ध्वज लगाए जा रहे हैं. वहीं 1100 से अधिक महिलाएं सिर पर कलश धारण कर रथयात्रा में शामिल होंगी. इसके अलावा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की झांकी के साथ विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश देने वाली आकर्षक झांकियां भी यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेंगी.16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. प्रशासन और रथ समिति की ओर से सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से इस ऐतिहासिक और आस्था से जुड़े आयोजन में भाग ले सकें.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Udaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj