Salman Khan Upcoming Movies: ‘मातृभूमि’ ही नहीं, आने वाली हैं सलमान खान की ये 6 फिल्में, 1 में नयनतारा तो दूसरी में हीरोइन हैं तृषा कृष्णन

Last Updated:July 11, 2026, 10:04 IST
Salman Khan Upcoming Movies: सलमान खान आखिरी बार फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आए. साल 2025 में आई यह फिल्म पैन इंडिया लेवेल पर रिलीज हुई. फिल्म में उनके अपॉजिट रश्मिका मंदाना थी. इस साल ईद पर उनकी ‘मातृभूमि’ रिलीज होनी थी, लेकिन ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की वजह से इसकी रिलीज को टाल दिया गया. समय-समय पर फिल्म की रिलीज अनाउंस हुई, लेकिन इसे भी पोस्टपोन कर दिया गया.
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फैंस सिर्फ ‘मातृभूमि’ ही नहीं, उनकी कई फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, जिनमें से कुछ फिल्मों की आधिकारिक अनाउंसमेंट हो चुकी है. यहां हम आपको सलमान की आने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.
सबसे पहले बात ‘मातृभूमि’ की. सलमान की इस फिल्म की रिलीज डेट कंफर्म नहीं हो पा रही है. हालांकि, सलमान फिल्म को लेकर अपडेट देते रहते हैं. कभी गाने शेयर करते हैं, तो कभी फिल्म के सेट की अनदेखी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.
‘मातृभूमि’ में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह हैं. अपूर्व लाखिया ने इसका डायरेक्शन किया. फिल्म का नाम पहले ‘द बैटल ऑफ गलवान’ था, लेकिन विरोध के बाद इसे बदल लिया गया है. फिल्म की कहानी कथित तौर पर साल 2020 में हुए गलवान अटैक से इंस्पायर है.
Add as Preferred Source on Google
सलमान खान और नयनतारा स्टारर फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी है. यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी. फिल्म का नाम अभी ‘एसवीसी63’ के नाम से बन रही है. फिल्म को वामशी डायरेक्टर कर रहे हैं. दिल राजू प्रोड्यूसर हैं.
‘एसवीसी63’ का मुहुर्त इस साल अप्रैल में हुआ. सलमान ने मुहुर्त के दौरान की वीडियो भी शेयर की थी. इसमें नयनतारा भी पहुंची थी. फिल्म पैन इंडिया लेवेल पर बन रही है. इसे मास एंटरटेनर फिल्म बताया जा रहा है.
सलमान खान साल 2014 में आई ब्लॉकबस्टर ‘किक’ के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं. ‘किक 2’ के राइटर रजत अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है. ‘किक 2’ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट दिसंबर 2024 में की गई थी.
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स ‘टाइगर वर्सेस पठान’ में सलमान खान दिखाई देंगे. यह स्पाई यूनिवर्स का एक बड़ा क्रॉसओवर होगा. कहा जा रहा है कि सलमान खान के ‘टाइगर’ का मुकाबला शाहरुख खान के ‘पठान’ से होगा. फिल्म की रिलीज डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है.
इसके आलवा, सलमान खान पैन इंडिया एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन के साथ ‘द बुल’में भी लीड रोल निभाएंगे. हालांकि, इस फिल्म की चर्चा कई सालों से चल रही है. फिल्म में सलमान ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा का किरदार निभाएंगे. फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का मुहुर्त दिसंबर 2023 में ही शूट हो गया था, लेकिन स्क्रिप्ट रिविजन और शेड्यूल डिले की वजह से इस पर काम नहीं हो पा रहा है. करण जौहर इसके प्रोड्यसूर हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



