National

aaj ka Dhanu rashifal 12 july 2026 Sagittarius horoscope in hindi new contacts love distances will end

Last Updated:July 12, 2026, 00:26 IST

Aaj ka Dhanu Rashifal 12 july 2026: धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह के नए वायदे में सावधानी बरतनी चाहिए. कोई नया निवेश करना हो, कोई नया कारोबार शुरू करना हो या कोई भी नया काम करने वाले हैं, तो आप पूरी तरह से सतर्क रहें. 

जमुई:  आज 12 जुलाई 2026 के दिन कई तरह की ज्योतिषीय घटनाओं का प्रभाव विभिन्न राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. जिसका फायदा धनु राशि के जातकों को हो सकता है. खासकर आज के दिन आपको नए कॉन्टेक्ट्स बनाने में सफलता मिलेगी. अगर आप नेटवर्किंग से जुड़ा कोई काम करते हैं, या कोई भी ऐसा काम करते हैं जिसमें आपको अलग-अलग तरीके के लोगों से बातचीत करनी पड़ती है तो आज का दिन आपके लिए बड़ा अच्छा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बुध लगातार उल्टी चाल में है, और इस कारण धनु राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है. आज भी उनकी उल्टी चाल आपके लिए थोड़ी मुश्किल है खड़ी कर सकता है. हालांकि अब सूर्य देव भी अपने उल्टी चाल में आ गए हैं. ऐसे में आपको और अधिक सावधान होने की जरूरत है.

किसी तरह के नए फायदे में रखें सावधानी ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह के नए वायदे में सावधानी बरतनी चाहिए. कोई नया निवेश करना हो, कोई नया कारोबार शुरू करना हो या कोई भी नया काम करने वाले हैं, तो आप पूरी तरह से सतर्क रहें. थोड़ी सी भी जल्दीबाजी आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज आर्थिक रूप से भी सावधान होना पड़ेगा. आप बजट बनाकर ही कोई खर्च करें, नहीं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. आज फालतू की चीज खरीदने से आप परहेज करें. अगर आप आज के दिन कोई नया ऑफर आपको मिलता है तो उसे स्वीकार करने में कोई भी जल्दीबाजी ना करें. उन्होंने बताया कि आज आप कुछ लोगों से नई चर्चा कर सकते हैं, इसका प्रभाव आपके व्यक्तिगत जीवन पर पड़ने वाला है.

प्यार के मामले में मिटने वाली दूरियां ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन प्यार के मामले में थोड़ी सफलता मिल सकती है. आज आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे. अगर आपका किसी बात को लेकर पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा था, तो आज बातचीत के जरिए आप उसे सुलझा सकते हैं. उन्होंने बताया कि परिवार के मामले में भी आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. परिवार में बेहतर माहौल रहेगा तथा आप खुशियों के साथ आज का दिन व्यतीत कर सकेंगे. सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक तीन रहने वाला है.

About the AuthorAmit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj