बारिश में घूमने का बना रहे हैं प्लान? अजमेर के ये 5 शानदार लोकेशन आपके ट्रिप को बना देंगे यादगार

Last Updated:July 12, 2026, 08:12 IST
Ajmer Mansoon Tourist Destinations: बारिश के मौसम में अजमेर के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य कई गुना बढ़ जाता है. यदि आप परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अजमेर से करीब 50 किलोमीटर के दायरे में मौजूद ये पांच लोकेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं. यहां आपको हरियाली, पहाड़, झील और धार्मिक स्थलों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. साथ ही ट्रैकिंग के लिए भी मुफीद जगह है. इन खूबसूरत स्थलों का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता, इसलिए इस बारिश अपने सफर की सूची में इन जगहों को जरूर शामिल करें.
बारिश का मौसम अजमेर और उसके आसपास की वादियों को नई खूबसूरती से भर देता है. अरावली की हरी-भरी पहाड़ियां, झीलों का मनमोहक नजारा और धार्मिक स्थलों की शांत फिजा इस समय सैलानियों को खूब आकर्षित करती है. वीकेंड या वन-डे ट्रिप की योजना बना रहे लोगों के लिए अजमेर से करीब 50 किलोमीटर के दायरे में कई शानदार पर्यटन स्थल मौजूद हैं. यहां प्रकृति, अध्यात्म और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिलता है. आइए जानते हैं ऐसी 5 बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां मानसून के दौरान घूमने का अनुभव यादगार बन सकता है.
नारेली जैन तीर्थ मानसून के मौसम मे अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बन जाता है. बारिश के बाद आसपास की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं, जिससे परिसर का नजारा बेहद मनमोहक दिखाई देता है. शांत वातावरण, स्वच्छ हवा और प्रकृति के बीच स्थित यह तीर्थ श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुकून का एहसास कराता है. यहां की भव्य वास्तुकला, ऊंचाई पर बने मंदिर और आसपास का रमणीय दृश्य मानसून में और भी खूबसूरत लगता है.
मानसून के मौसम में अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाती है. बारिश के बाद झील का जलस्तर बढ़ने से चारों ओर हरियाली और नीले पानी का अद्भुत संगम देखने को मिलता है. ठंडी हवाएं और बादलों से घिरा आसमान झील की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं. शाम के समय झील किनारे सैर करना, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना तथा सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य देखना बेहद सुकूनभरा अनुभव होता है.
Add as Preferred Source on Google
अजमेर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित देवमाली गांव मानसून में घूमने के लिए शानदार विकल्प है. यह गांव अपनी अनूठी परंपराओं और धार्मिक आस्था के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. गांव की पहाड़ी पर भगवान देवनारायण का भव्य मंदिर स्थित है, जो यहां का प्रमुख धार्मिक आकर्षण है. हर वर्ष लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
मानसून के मौसम में पुष्कर झील की खूबसूरती अपने चरम पर होती है. हल्की बारिश की फुहारें, झील का शांत और स्वच्छ जल तथा चारों ओर फैली हरियाली इस पवित्र स्थल को और भी मनमोहक बना देती है. झील के घाटों पर बैठकर बारिश का आनंद लेना मन को गहरी शांति और सुकून का एहसास कराता है. बादलों से घिरी अरावली की पहाड़ियां झील की सुंदरता में चार चांद लगा देती है. सुबह और शाम के समय यहां का दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है.
अगर आप एडवेंचर और प्रकृति दोनों का आनंद लेना चाहते हैं अरावली की पहाड़ियों पर स्थित सावित्री माता मंदिर की ट्रैकिंग आपके लिए बेहतरीन विकल्प है. हल्की बारिश, ठंडी हवाएं और बादलों से ढकी पहाड़ियां पूरे रास्ते को बेहद रोमांचक बना देती है. ट्रैकिंग के दौरान चारों ओर फैली हरियाली और ऊंचाई से दिखाई देने वाला पुष्कर का मनमोहक दृश्य यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देता है. मानसून के मौसम में यह जगह फोटोग्राफी, ट्रैकिंग और आध्यात्मिक शांति का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है.
अगर आप मानसून में प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो अजमेर और उसके आसपास की ये पांच खूबसूरत लोकेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं. कम दूरी में स्थित होने के कारण इन स्थानों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. मानसून के मौसम में इन खूबसूरत स्थलों का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता, इसलिए इस बारिश अपने सफर की सूची में इन जगहों को जरूर शामिल करें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



